सिंगल महिला को फ्लैट देने पर पड़ोसी ने जताई आपत्ति, रहने से किया मना

Reddit पर हाल ही में एक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें एक महिला ने अपना अनुभव साझा किया। उसने बताया कि उसकी बहन को किराए के मकान से इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि पड़ोसी को सिंगल महिला को फ्लैट किराए पर देने पर आपत्ति थी।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Single woman

File Representative Image

Gujarat Student Evicted from Rented Home Sparks Outrage: हमारे समाज में सिंगल महिलाओं के लिए घर ढूंढना कितना मुश्किल है, इससे कोई अनजान नहीं है। आज भी बहुत सारे लोगों की सोच है कि सिंगल महिला को घर किराए पर नहीं देना चाहिए। इससे महिलाओं की मुश्किलें बहुत बढ़ जाती हैं। Reddit पर हाल ही में एक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें एक महिला ने अपना अनुभव साझा किया। उसने बताया कि उसकी बहन को किराए के मकान से इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि पड़ोसी को सिंगल महिला को फ्लैट किराए पर देने पर आपत्ति थी। हालांकि, मकान मालिक को इस बात से कोई परेशानी नहीं थी, और महिला ने पहले ही इस मुद्दे पर मकान मालिक से चर्चा कर ली थी।

Advertisment

सिंगल महिला को फ्लैट देने पर पड़ोसी ने जताई आपत्ति, रहने से किया मना

Reddit पर एक महिला ने अपनी बहन का अनुभव शेयर किया, जो गुजरात में कॉलेज स्टूडेंट है। हाल ही में उसने गांधीनगर में दो अन्य लड़कियों के साथ 3BHK फ्लैट किराए पर लिया था। उन्होंने ब्रोकर से पहले ही पूछ लिया था कि क्या सिंगल लड़कियों के रहने से कोई समस्या होगी। ब्रोकर ने कहा था कि कोई दिक्कत नहीं होगी और वह सब मैनेज कर लेगा। लेकिन परेशानी तब शुरू हुई जब एक पड़ोसी अंकल ने उनके रहने पर आपत्ति जताई। 

लड़की ने अपने पोस्ट के टाइटल में लिखा, "हमारे समाज में सिंगल महिलाओं के लिए घर ढूंढना बहुत मुश्किल है।" 

अपनी बहन का अनुभव शेयर करते हुए लिखा, "मेरी बहन, जो गुजरात में कॉलेज स्टूडेंट है, ने हाल ही में गांधीनगर में दो अन्य लड़कियों के साथ एक 3BHK फ्लैट किराए पर लिया। उन्होंने ब्रोकर को पैसे दिए और अपना सामान फ्लैट में ले आए। वे बाकी दो लड़कियों के आने का इंतजार कर रही थीं ताकि किराए का समझौता साइन हो सके। उन्होंने ब्रोकर से पहले ही पूछ लिया था कि क्या सिंगल लड़कियों को फ्लैट देने में कोई दिक्कत होगी, और ब्रोकर ने कहा था कि कोई समस्या नहीं होगी, वह सब संभाल लेगा। 

Advertisment

पड़ोसी अंकल को हुई आपत्ति

आगे लिखा, "लेकिन, रहने की शुरुआत होने से पहले ही एक पड़ोसी अंकल ने बिल्डर से शिकायत की कि फ्लैट सिंगल लड़कियों को किराए पर नहीं देना चाहिए। बिल्डर ने फ्लैट को "नोटिस" पर डाल दिया और उन्हें रहने से मना कर दिया, हालांकि मकान मालिक को कोई आपत्ति नहीं थी। मेरी बहन ने पड़ोसी अंकल से संपर्क करने की कोशिश की और समझाने की कोशिश की कि वे कोई परेशानी नहीं करेंगी। उसने खुद का परिचय दिया और बात शुरू की, लेकिन उस आदमी ने फोन काट दिया और उसे हर जगह ब्लॉक कर दिया। यह सिर्फ निराशाजनक नहीं, बल्कि भेदभावपूर्ण भी है। 

पढ़ाई के साथ नए घर को ढूँढ़ना आसान नहीं 

आगे बताया, "अब सारा मूविंग खर्चा हम पर है, और कॉलेज शुरू होने से पहले हमें दोबारा सामान हटाना और नया घर ढूंढना पड़ेगा। क्यों युवाओं, चाहे स्टूडेंट हों या नौकरीपेशा, को पुरानी सोच की वजह से पहले से तय घर में रहने से मना किया जाता है?"