/hindi/media/media_files/2025/03/20/1RgnJ3OPjNTYQYWSOtGZ.png)
Self love Photograph: (Freepik)
5 Easy ways to love yourself: प्यार का भूखा हर कोई होता है पर हर किसी को मिलता नहीं। हम दूसरों को प्यार करना तो जानते हैं पर खुद से प्यार नहीं करते और ज़रूरी भी नहीं समझते। खुद की केयर करना खुद का ख्याल करना एक इंसान का व्यक्तित्व बदल देते हैं और खुद के बारे में अच्छा महसूस करने लगता है इंसान। रफ्तार भरी इस जिंदगी में कई बार हमें खुद पे भरोसा करने वाला चाहिए होता है, ऐसा कोई जो हमें संभाले। ऐसे में खुद पे भरोसा करके खुद का ख्याल करना ही सबसे अच्छा रास्ता होता है बिना किसी से उम्मीद रखे। आइए चलिए देखते हैं 5 तरीके जिनका इस्तेमाल करके आप खुद से प्यार कर सकते हैं।
खुद को प्यार करने के 5 आसान तरीके
1. अपनी तुलना किसी और से न करें
हर एक व्यक्ति अपने आप में ही अलग है अनोखा है। कोई किसी की तरह नहीं होता सबकी अपनी खूबी होती है अपनी पहचान होती है। खुद की तुलना किसी और से करके हम सिर्फ खुद को बुरा फील करवाते हैं, खुद के बारे में बुरा कहते हैं, सोचते हैं। अहंकार नहीं पालना है खुद में पर किसी और से तुलना करके खुद को नीचा भी नहीं दिखाना है।
2. अफिरमेशंस को दोहराएं
सकारात्मक अफिरमेशंस का हमारे दिमाग पर बहुत असर पड़ता है।सकारात्मक चीजें बोलने से हमारे दिमाग को सकारत्मक वाइब्रेशंस जाती है और वो अच्छा सोचने लगता है सबके बारे में। खुद को अच्छा फील कराने के लिए इन अफिरमेशंस को बार बार शांत मन से दोहराएं। आई एम वर्दी, मैं स्मार्ट हूं, मैं क्रिएटिव हूं, मैं प्यारी हूं।
3. नकारात्मक लागो से दूर रहे
आस पास के लोगों का असर हमारे ऊपर अकसर पड़ता है। जिस प्रकार के लोगों से हम खुद को सराउंड करके रखते हैं हम उनकी मानसिकता या आदतें अपना लेते हैं। अपने आप को हमेशा सकारात्मक लोगों के आस पास रखें, ऐसे लोगों के पास रहे जो आपकी तरक्की चाहते हैं, आपके बारे में अच्छा सोचते हैं।
4. ख्याल रखें खुद का
खुद से प्यार करने के लिए ज़रूरी है खुद का ख्याल रखना भी। समय से खाना खाएं, बाहर घूमने जाएं, नई चीजें सीखें, रोज़ रोज़ योग करें, व्यायाम करें, खुद को स्वस्थ रखें। खुद का ख्याल अगर आप नहीं रखेंगे तो किसी और से आप उम्मीद नहीं कर सकते कि वो आपका ख्याल रखेंगे।
5. खुद को तोहफे दें
दूसरों के लिए तो हमने बहुत खरीदे होंगे पर याद कीजिए कि कभी आपने खुद के लिए कोई तोहफा खरीदा है, खुद को सरप्राइस दिया है, खुद को अच्छा काम करने पे ट्रीट दी है? ज़्यादातर लोगों का जवाब नहीं होगा क्योंकि खुद के लिए कुछ करना बहुत लोगों की नजर में मतलबी हो जाता है पर ऐसा नहीं है। छोटी छोटी ट्रीट दें खुद को, पैसे बचके अपने लिए तोहफे खरीदें।