Advertisment

Women's Sports: खेलों में महिलाओं की सफलता

महिलाओं का काफी चीजों मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुरुषों से कम समझने के बावजूद महिलाएं बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करती हैं। कई भारतीय खिलाड़ी न केवल भारत के लिए खेली हैं बल्कि काफी लोगों की प्रेरणा भी बनी हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Women's Sports

Women's Successful Journey In Sports (Image Credit: du express)

Women's Successful Journey In Sports (Women's Sports): महिलाओं का काफी चीजों मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुरुषों से कम समझने के बावजूद महिलाएं बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करती हैं। कई भारतीय खिलाड़ी न केवल भारत के लिए खेली हैं बल्कि काफी लोगों की प्रेरणा भी बनी हैं। 

Advertisment

आइये जानते हैं कुछ ऐसी महिला भारतीय खिलाड़ियों के बारे में

1. पी.वी. सिंधु

28 साल की बैडमिंटन प्लेयर पी.वी. सिंधु देश की पहली महिला हैं जो ओलिंपिक्स में दो मेडल जीती हैं। 8 साल की उम्र से ही वह बैडमिंटन को काफी पसंद करने लगी थीं। 2009 में जब वह इंटरनेशनल बैडमिंटन सर्किट में आयीं तब वह केवल 14 साल की थीं। पी.वी. सिंधु ने कोलंबो, श्रीलंका में 2009 सब-जूनियर एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में ब्रान्ज़ मेडल हासिल किया और 2010 के ईरान फ़जर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज के सिंगल केटेगरी में सिल्वर मेडल को भी हासिल कीं। पी.वी. सिंधु ने 2014 मे अपना पहला ग्रैन्ड प्रीक्स् गोल मेडल जीता और साथ ही उन्हे भारत सरकार की तरफ से अर्जुन अवॉर्ड भी मिला। 2014 के उनके पहले कामन्वेल्थ गेम्स के सिंगलस में ब्रान्ज़ मेडल हासिल किया।

Advertisment

2. मैरी कॉम

मैरी कॉम न केवल बॉक्सर हैं बल्कि राजनीतिज्ञ और पूर्व संसद सदस्य, राज्यसभा भी हैं। वह एकलौती ऐसी महिला हैं जो विश्व एमेच्योर बाक्सिंग चैम्पियनशिप 6 बार जीती हैं, साथ ही पहले हर 7 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल जीती हैं। यह एकलौती बॉक्सर हैं जो 8 विश्व चैम्पियनशिप मेडल जीती हैं। वह पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं जो 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीती। साथ ही पहली बॉक्सर जो 2018 कामन्वेल्थ गेम्स मे गोल्ड मेडल जीती।

3. मिथाली राज 

Advertisment

मिथाली राज भारतीय पूर्व क्रिकेटर हैं और 2004 से 2022 तक भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तान भी रही हैं। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और ईएसपीएन ने उन्हें सर्वकालिक महान महिला क्रिकेटरों में से एक का दर्जा दिया है। वह कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीती हैं जैसे 2017 में विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर, 2003 में अर्जुन अवार्ड, 2015 में पद्मश्री और 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न।

4. हिमा दास

हिमा दास असम राज्य से हैं जो एक इंडियन स्प्रिन्टर हैं। उनके पास 400 मीटर की भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जो उन्होंने 50.79 सेकेंड मे पूरा किया। वह पहली भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने IAAF अंतरराष्ट्रीय U20 चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

Sports women's sports
Advertisment