Advertisment

Riddhi Dogra: जानिए एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा के बारे में 10 बातें

कलाकार: रिद्धि डोगरा भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फेमस टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिससे उन्हें उनकी पहचान हांसिल हुई। रिद्धि डोगरा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े एक परिवार का हिस्सा हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
28 Jun 2023 एडिट Sep 02, 2023 12:30 IST
Riddhi Dogra (Instagram)

Know 10 Things About Actress Riddhi Dogra (Image Credit - Instagram)

Riddhi Dogra: रिद्धि डोगरा भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फेमस टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिससे उन्हें उनकी पहचान हांसिल हुई। रिद्धि डोगरा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े एक परिवार का हिस्सा रही हैं। दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई आ गईं और साल 2007 में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपना हाथ अजमाया। रिद्धि डोगरा हाल ही में आये फेमस वेब सीरीज असुर सीजन 2 में एक सीबीआई ऑफिसर की भूमिका में नज़र आयीं। इसके आलावा टीवी सीरियल मर्यादा: लेकिन कब तक? से उन्हें अपनी पहचान मिली। रिद्धि डोगरा एक बेहद खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। वे टीवी इंडस्ट्री और ओटीटी की बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। वे हाल ही में आई फिल्म लकड़बग्घा में भी नज़र आ चुकी हैं।

जानिए रिद्धि डोगरा के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

  1. रिद्धि डोगरा का जन्म 22 सितंबर 1984 को नई दिल्ली में हुआ था। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं। रिद्धि ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

  2. रिद्धि डोगरा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े परिवार से आती हैं। उनके पिता राकेश डोगरा, एक फेमस प्रोड्यूसर हैं, और उनकी बहन, अक्षय डोगरा भी एक एक्ट्रेस हैं, जो "इस प्यार को क्या नाम दूं?" जैसे टीवी शो में दिखाई दे चुकी हैं। रिद्धि ने अपनी बहन अक्षय डोगरा के साथ मिलकर "इनकॉग्निटो आर्टिस्ट्स" नामक एक थिएटर प्रोडक्शन कंपनी की सह-स्थापना की है।

  3. रिद्धि ने 2007 में फेमस टीवी शो "झूमे जिया रे" से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने प्रियंका की मुख्य भूमिका निभाई। एक्टिंग के अलावा रिद्धि एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने विभिन्न रियलिटी शो और स्टेज परफॉर्मेंस में अपने कई डांस परफोर्मेंस दिए हैं।

  4. रिद्धि को टीवी सीरियल "मर्यादा: लेकिन कब तक?" में प्रिया जाखड़ के किरदार से बड़ी पहचान और पॉप्युलारिटी मिली। इस शो में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और इसके लिए कई पुरस्कार भी मिले।

  5. रिद्धि डोगरा अब तक कई सफल टीवी शो में दिखाई दी हैं, जिनमें लागी तुझसे लगन, सावित्री, दीया और बाती हम, और वो अपना सा शामिल हैं। उनकी एक्टिंग ने से उन्हें बड़ी पहचान हांसिल हुई है।

  6. रिद्धि डोगरा ने डिजिटल स्पेस में भी कदम रखा है। उन्होंने एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी वेर्सटैलिटी का प्रदर्शन करते हुए ट्विस्टेड (2017), द मैरिड वुमन (2021), कार्टेल (2021), असुर-2 (2023) और बत्तमीज दिल (2023) जैसी वेब सीरिज में एक्टिंग की है।

  7. रिद्धि डोगरा को उनकी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड्स मिले हैं, जिसमें "मर्यादा: लेकिन कब तक?" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड और "वो अपना सा" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का गोल्ड अवार्ड।

  8. रिद्धि को फिटनेस का शौक है और वह एक हेल्दी लाइफ स्टाइल जीती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिटनेस से संबंधित पोस्ट और वर्कआउट रूटीन शेयर करती हैं, जिससे उनके फॉलोवर्स को फिट रहने के लिए प्रेरणा मिलती है।

  9. रिद्धि डोगरा की शादी अभिनेता राकेश बापट से हुई थी। वे 2011 में शादी के बंधन में बंधे लेकिन बाद में 2019 में अलग होने की घोषणा की। रिद्धि अपने एक्टिंग करियर और पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

  10. रिद्धि सक्रिय रूप से सोशल वर्क्स को सपोर्ट करती हैं और स्माइल फाउंडेशन, सीआरवाई (चाइल्ड राइट्स एंड यू), और पेटा (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) जैसे ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी हुई हैं।

#असुर सीजन 2 #एक्ट्रेस #रिद्धि डोगरा #Riddhi Dogra
Advertisment