/hindi/media/media_files/li65CTQMqoAZFarktLd5.png)
(image source: freepik)
4 DIY Masks For Hair Growth: हम अपने बालों के लिए कितना कुछ करते हैं। शैम्पू बदलते हैं, तेल बदलते हैं, पैसे खर्च करके कितने ही सीरम आज़माते हैं बिना जाने की कोनसा प्रोडक्ट हमारे बालों के लिए कितना फायदेमंद है या कितना नुक्सानदायक है। नेचुरल और आर्गेनिक प्रोडक्ट्स भी मार्केट में बहुत ही महंगे मिलते हैं इसलिए हम उन्हें भी ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करने का मन बना पाते हैं। लेकिन फिर भी अगर आप चाहें तो घर बैठे बैठे अपने बालों का ग्रोथ बढ़ा सकते हैं और हेयर लॉस, हेयर फॉल जैसे परेशानिओं से निपट सकते हैं वो भी सिर्फ घर में मिलते सामने से। आइये इस ब्लॉग में पढ़े ऐसे 4 DIY हेयर मास्क्स के बारे में जो की आप घर में बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं अपनी हेयर ग्रोथ बढ़ने के लिए।
4 DIY हेयर मास्क जो बढ़ाएंगे आपके बालों की ग्रोथ
1. एलोवेरा हेयर मास्क
एलोवेरा में कई सारे आयुर्वेदिक और औषधीय कारक मौजूद होते हैं। इसमें प्रोटियोलिटिक एंजाइम्स होते हैं जो की आपके बालों के ग्रोथ और शाइन को बढ़ता है। यह मास्क बनाने के लिए आप 2 चम्मच अलोवेरा जेल में 1 चम्मच नरम नारियल का तेल लगाकर मिलाएं। इस मास्क को 30 मिनट के लिए अपने बालों में लगा कर धो लें।
2. एग कर्ड हेयर मास्क
अंडा हमारे बालों को बहुत सिल्की और मज़बूत बना देता है। एक बाउल में अपने हिसाब से अंडा लें, उसे फोड़े और अच्छे से फेट लें। उसमे 2-3 चम्मच दही मिलाएं और मिक्स करके अपने बालों के लम्बाई और जड़ों में लगा लें। 30-40 मिनट के बाद अपने सर को अच्छे से शैम्पू करके धो लें।
3. बनाना हेयर मास्क
केलों में पोटैशियम, विटामिन्स और नेचुरल ऑयल्स होते हैं जो की हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह मास्क बनाने के लिए आप 2-3 केलें को मैंष कर लें। उसमे अपने पसंद का तेल लें और उसमे मिक्स करदें। इसे जड़ों और पुरे बालों के स्ट्रैंड्स पर अच्छे से लगाएं और कुछ देर रहने दे। 20-30 मिनट के बाद अपने सर को अच्छे से धो लें।
4. योगर्ट हेयर मास्क
खट्टा दही आपके बालों का टूटना रोकने में मदद करेगा। सिर्फ दही को 5-10 मिनट के लिए अपनी उंगलिओं में लगा कर अपने बालों के जड़ो को मालिश करें। 1 घंटे बाद उसे थोड़े गरम पानी से धो लें।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us