Beauty Tips: चहरे के लिए कुछ बेहतरीन Natural Clay Mask

क्ले मास्क त्वचा की सफाई, डिटॉक्सिफाई और ताजगी प्रदान करने में मदद करता है।प्राकृतिक क्ले मास्क त्वचा को स्वस्थ रखने, अतिरिक्त तेल कम करने, और अशुद्धियों को बाहर निकालने का एक बेहतरीन तरीका हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Make Face Pack With These Homemade Things for Glowing Skin

(File Image)

BestNaturalClayMasksforGlowingandHealthySkin: सभी की इच्छा होती है कि उनकी त्वचा स्वस्थ और सुंदर दिखे। सुंदर त्वचा के लिए सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। स्किन के लिए नेचुरल कली मार्क्स एक अच्छा ऑप्शन होता है। क्ले मास्क त्वचा की सफाई, डिटॉक्सिफाई और ताजगी प्रदान करने में मदद करता है।प्राकृतिक क्ले मास्क त्वचा को स्वस्थ रखने, अतिरिक्त तेल कम करने, और अशुद्धियों को बाहर निकालने का एक बेहतरीन तरीका हैं। तो आईए जानते हैं कुछ बेहतरीन नेचुरल क्ले मार्क्स जो आपके फेस को बनाते हैं ग्लोइंग। 

Face के लिए 5 बेहतरीन Natural Clay Mask

1. Pink Clay Mask

Advertisment

Pink Clay Mask संवेदनशील और नाजुक त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाकर उसे ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है। यह Mild Exfoliation के साथ त्वचा को पोषण भी प्रदान करता है, जिससे चेहरा शाइन करने लगता है। इससे उपयोग करने के लिए 1 चम्मच गुलाबी क्ले को गुलाब जल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

2. Fuller’s Earth Mask

Fuller’s Earth Mask ऑयली और एक्ने पोर स्किन के लिए बेहतरीन उपाय होता है। मुल्तानी मिट्टी इन्डियन स्किनकेयर में एक पारंपरिक और लोकप्रिय ऑप्शन है। यह अतिरिक्त ऑयल को Absorb करके त्वचा को साफ और ताजगी भरी बनाती है। यह त्वचा के बंद पोर्स को खोलकर, अतिरिक्त सेबम को नियंत्रित करती है, और त्वचा को मुँहासों से बचाती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा की स्किन टोन भी निखारता है और गहरे धब्बों को हल्का करने में भी सहायक है।

3. French Green Clay Mask

फ्रेंच ग्रीन क्ले में minerals की उच्च मात्रा होती है, जो त्वचा की गहरी सफाई और उसे ताजगी प्रदान करने में मदद करती है। यह त्वचा के अतिरिक्त ऑयल और Impurities को कंट्रोल करता है, जिससे ance को रोकने में मदद मिलती है। यह त्वचा की बनावट को भी बेहतर बनाता है। उपयोग करने के लिए 1 चम्मच ग्रीन क्ले को पानी या ग्रीन टी के साथ मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

4. Charcoal and Clay Mask

Advertisment

चारकोल क्ले मास्क का संयोजन त्वचा की गहरी सफाई करने का एक बेहतरीन तरीका है। चारकोल त्वचा से Impurities को खींचता है, जबकि क्ले अतिरिक्त ऑयल को Absorb करता है। यह मास्क विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिनकी त्वचा ऑयली होती है या पोर्स बंद हो जाते हैं। उपयोग के लिए 1 चम्मच बेंटोनाइट या काओलिन क्ले के साथ एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर मिलाएं। इसे पानी या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। फिर धो लें और मॉइस्चराइज़र लगाएं।

5. Kaolin Clay Mask

काओलिन क्ले को सफेद मिट्टी भी कहा जाता है, एक सौम्य और हल्की क्ले है। यह हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त होती है, विशेष रूप से Sensitive और Dry skin के लिए। यह मास्क त्वचा को बिना जलन के धीरे-धीरे Exfoliate करती है और इसमें Silica की अच्छी मात्रा होती है, जो त्वचा की elasticity में सुधार करती है। यह अतिरिक्त ऑयल को Absorb करती है और त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखती है, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती।

Clay Face Mask For Skin Care Beauty Advice Face Pack