Advertisment

Skincare Brand: भारत की बेस्ट स्किनकेर ब्रांड

हर इंसान अपनी त्वचा को बेहतर बनाए रखने के लिए कई स्किनकेर प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते है लेकिन कई लोग समझ नहीं पाते है की कोनसा स्किनकेर ब्रांड उनके लिए अच्छा होगा। यहाँ हम आपको भारत की बेस्ट स्किनकेर ब्रांड के बारे मे जानकारी देंगे।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Best Skincare Brands In India

Best Skincare Brands In India (Image Credit: Pinterest)

Skincare Brand: हर इंसान अपनी त्वचा को बेहतर बनाए रखने के लिए कई स्किनकेर प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते है लेकिन कई लोग समझ नहीं पाते है की कोनसा स्किनकेर ब्रांड उनके लिए अच्छा होगा। यहाँ हम आपको भारत की बेस्ट स्किनकेर ब्रांड के बारे मे जानकारी देंगे। 

Advertisment

भारत की बेस्ट स्किनकेर ब्रांड

1. Lakmé Cosmetics

लेकमी एक भारतीय कॉस्मेटिक ब्रांड है जो Hindustan Unilever का ब्रांड है। यह नाम फ्रेंच ओपेरा लेकमी के बाद रखा गया है और इसका फ्रेंच शब्द का अर्थ है देवी लक्ष्मी जो अपने सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह ब्रांड 1952 मे शुरू हुआ था जब प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू भारतीय महिला के लिए काफी चिंतित थे क्योंकि वह अपने स्किनकेर के लिए भारत के बाहर से कई महंगे प्रोडक्टस खरीदती थी। लेकमी ब्रांड अक्सर लिप्स्टिक, आइलाइनर और स्किनकेर क्रीम को बेचती है। लेकमी कंपनी Lakme Fashion Week की टाइटल सपोन्सर है जो मुंबई मे होने वाला बाई-ऐन्यूअल फैशन वीक है। यह ब्रांड के एम्बेसडर श्रद्धा कपूर, काजोल, करीना कपूर और अनन्य पांडे है। 

Advertisment

2. Colorbar

यह ब्रांड भारत का तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड है, साथ ही इसके पास दो गिनेस वर्ल्ड रिकार्ड भी है। यह ब्रांड भारत के बाहर भी फैला है जैसे फ़्रांस, जर्मनी, इटली, कोरिया और अमेरिका। यह ब्रांड 2004 मे शुरू हुआ था जिसके बाद यह काफी जल्दी सफल हुआ है जिसके 100 से ज्यादा स्टोर्स और 1200 से ज्यादा मल्टी ब्रांड आउटलेट्स है। यह ब्रांड ने Shoppers Stop, Lifestyle, New U और Pantaloons को अपना पार्टनर के रूप मे चुना है और यह ऑनलाइन भी आपको आसानी से मिल जाएगा जो इनकी खुद की वेबसाईट हो या 3rd पार्टी वेबसाईट जैसे Nykaa या Amazon। यह ब्रांड के एम्बेसडर जैकलिन फर्नांडीज़ है। 

3. Mamaearth 

Advertisment

यह ब्रांड ग़ज़ल अलघ और वरुण अलघ द्वारा शुरू किया गया था जो भारत मे काफी जाना माना कॉस्मेटिक ब्रांड है और यह अपने नैच्रल और टॉक्सिन-फ्री प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है। इस ब्रांड की शुरुआत अलघ पेरेंट्स द्वारा की गई जब उनका बच्चा हुआ और काफी रिसर्च करने पर पता चला की बच्चे के लिए मिल रहे बॉडी लोशन या कई प्रोडक्टस जिसमे टॉक्सिन पाए जाते है और यह बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और न केवल उनके लेकिन सभी बच्चों के लिए। और तभी उन्होंने टॉक्सिन फ्री प्रोडक्ट बनाने का सोचा जो त्वचा पर सुरक्षित हो और कोई हानी ना पहुंचाएँ। यह ब्रांड कम प्राइस मे कई ब्यूटी, स्किनकेर और बेबी प्रोडक्टस देता है। यह ब्रांड को बॉलीवुड की ऐक्ट्रिस Sara Ali Khan का सपोर्ट मिला जो अक्सर अपनी माँ अमृता सिंह के साथ ऐड्वर्टाइज़्मन्ट मे नजर आती है। 

4. Lotus 

यह ब्रांड 1993 मे कमल पससी द्वारा शुरू किया गया था जो काफी नैच्रल और बेस्ट प्रोडक्ट देता है। यह ब्रांड साइंस, टेक्नॉलजी और कई पुराने आयुर्वेद की मदद से प्रोडक्ट को तैयार करता है। यह कई तरह के मेकप प्रोडक्टस, स्किनकेर और हैरकेर प्रोडक्टस बनाता है और यह 16 से भी ज्यादा देश मे फैला है। 

5. Sugar 

शुगर कॉस्मेटिक्स जो काफी ज्यादा पोपुलर ब्रांड मे से एक है और इसे 2015 मे विनीत सिंह और कौशिक मुखर्जी द्वारा शुरू किया गया था। यह भारत के साथ कई देश मे भी फैला है जैसे कोरिया, जर्मनी, इटली और अमेरिका। यह ब्रांड ने तापसी पननु को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। यह ब्रांड काफी तेजी से बढ़ रहा है जिसके एप स्टोर मे 1 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स है और यह भारत का नंबर 1 कन्सूमर ब्रांड है। 

skincare Nykaa
Advertisment