Advertisment

Giloy Benefits: गिलोय के 7 फायदे जो आपको पता होने चाहिए

इम्युनिटी को बढ़ाने में गिलोय काफी अच्छा होता है। गिलोय के जूस का नियमित सेवन करने से बुखार, पेट में कीड़े होने की समस्या, ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज और स्किन की बीमारियों से बचा जा सकता है। जाने इस हैल्थ ब्लॉग में गिलोय के 7 फायदे-

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update

Giloy

Giloy Benefits: गिलोय एक बेल है। गिलोय के पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं। इम्युनिटी को बढ़ाने में गिलोय काफी अच्छा होता है। गिलोय के जूस का नियमित सेवन करने से बुखार, फ्लू, डेंगू, मलेरिया, पेट में कीड़े होने की समस्या, रक्त में खराबी, लो ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारियों, टीबी, पेट के रोग, डायबिटीज और स्किन की बीमारियों से बचा जा सकता है। गिलोय के फायदे अनेक हैं यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 

Advertisment

जानिए गिलोय के कुछ फायदे (benefits of Giloy)

1. डायबिटीज (diabeties)

Advertisment

जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज है, उन्हें गिलोय के सेवन से काफी लाभ मिल सकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अक्सर डॉक्टर गिलोय के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं।

2.इम्यूनिटी बढ़ाए (immunity booster)

कई लोग बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं जिसका कारण होता है कमजोर इम्यूनिटी।इन समस्याओं की ओर तुरंत ही ध्यान दिया जाना चाहिए। गिलोय के सेवन द्वारा खून को साफ करना, बैक्टीरिया को मारना, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़कर इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।

Advertisment

3.स्ट्रेस (Stress Relief)

कई बार हम काफी स्ट्रेस और एंजाइटी का सामना करते हैं। ऐसे में गिलोय काफी उपयोगी है। ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकाल देता है। ये शरीर और दिमाग को रिलेक्स करने के साथ मेमोरी को भी अच्छा बूस्ट देता है।

Advertisment

4. बुखार को ठीक करता है 

ऐसे लोग जो Chronic Fever या अन्य बीमारी से परेशान हैं, उनके लिए गिलोय बेहद फायदेमंद होती है। ऐसा इसके Anti-Pyretic Nature के कारण होता है। ये ब्ल्ड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के साथ जानलेवा बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

5.आंखो की रोशनी तेज़ करना 

Advertisment

आंखों के डिसऑर्डर इन दिनों काफी आम बात है। ये कॉर्निया डिसऑर्डर, मोतियाबिंद और स्कलेरल जैसी समस्याओं को भी ठीक कर सकता है। giloy ke fayde

6. डाइजेशन बेहतर होती है (improves digestion)

गिलोय के नियमित सेवन का एक अन्य लाभ ये भी है कि ये डाइजेशन और पेट से संबंधित किसी भी समस्या को ठीक करता है।

Advertisment

7.एंटी एजिंग (anti aging)

स्किन पर झुर्रियां आना, महीन लाइनें बन जाना सबसे बड़ी समस्या होती है। गिलोय में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह डार्क स्पॉट्स , झुरियां, पिंपल्स या‌ मुहांसे को हटाने में मदद करता है।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

पढ़िए : वजन बढ़ाने के लिए 10 नेचुरल उपाय

giloy ke fayde सेहत गिलोय के फायदे diabeties immunity booster improves digestion Stress Relief
Advertisment