Advertisment

जानिए ऐसे 10 Period Hacks जो आपके पीरियड्स को आरामदायक बना सकते हैं

महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय महत्वपूर्ण और अहम होता है, यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान वे अनेक परेशानियों का सामना करती हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
10 Period hacks

Period Hacks (Image Credit: freepik)

10 Period hacks that every girl should know: महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय महत्वपूर्ण और अहम होता है, यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान वे अनेक परेशानियों का सामना करती हैं, यह समय अक्सर कठिन और इरिटेटिंग हो सकता है। इस आर्टिकल में ऐसे कुछ हैक्स दिए गए हैं जिन्हें जानकर आप अपने पीरियड्स को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं। 

Advertisment

10 पीरियड हैक्स (10 Period Hacks)

1. हॉट वाटर बॉटल का इस्तेमाल (Use hot water bottles)

पीरियड्स के समय पेट में दर्द होना सामान्य होता है, कई महिलाओं और लड़कियों के लिए यह दर्द असहनीय होता है। पेट के दर्द को कम करने के लिए हॉट वाटर बॉटल का इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है।

Advertisment

2. सही आहार (Healthy Diet)

पीरियड के समय अक्सर काफी क्रेविंग होती है, कभी कुछ तीखा खाने का मन करता है, तो कभी कुछ मीठा। पीरियड्स के समय में सही आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। हाई फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से युक्त आहार लेने से पेट दर्द कम हो सकता है। 

3. व्यायाम (Exercise)

Advertisment

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद होता है। यह पेट की सूजन और क्रैंप्स को कम करने में मदद करता है। एक्सरसाइज के दौरान इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि कोई हेवी एक्सरसाइज ना करी जाए। 

4. अधिक पानी पिए (Drink lot of water)

पीरियड्स के दौरान अधिक पानी पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बिना किसी क्लॉट के आसानी से हो जाता है। ब्लड क्लॉट्स पीरियड्स में पेट दर्द का मुख्य कारण होते हैं। 

Advertisment

5. आराम करें (Give rest to your body)

पीरियड्स के दौरान शरीर को अधिक आराम की जरूरत होती है। इसलिए अधिक से अधिक आराम करने का प्रयास करें जिससे आप अपने पीरियड वीक को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें। पीरियड्स के दौरान पूरी नींद लेना आवश्यक है, यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। 

6. हर्बल चाय (Drink Herbal Tea)

Advertisment

अदरक, पुदीना या तुलसी के पत्तों की हर्बल चाय पीने से भी पेट के दर्द में राहत मिल सकती है। पीरियड्स के दौरान हमेशा यह कोशिश रहनी चहिए कि आप दवाइयों के सेवन से बचें। पेट दर्द कम करने की दवाई खाने की बजाय हर्बल चाय का सेवन करना अधिक लाभदायक हो सकता है। 

7. गर्म खाना (Eat hot and fresh food)

पीरियड्स के समय गर्म खाना खाने से आराम मिल सकता है, जैसे कि सूप, गर्म दाल या फिर गर्म रोटी। हमेशा कोशिश करें कि गर्म और ताजा खाना ही खाएं।

Advertisment

8. स्नान करें (Bath daily)

नियमित तरीके से स्नान करने से आपका मन शांत रहता है और आपको फ्रेश फील होगा। शरीर के हाइजीन को मेंटेन रखने के लिए रोज नहाना बेहद ही महत्वपूर्ण है। अगर आप ठंडे पानी से नहीं नहा सकते तो गर्म पानी का उपयोग करें, लेकिन शरीर को साफ रखना जरूरी है। 

9. समय समय पर पैड चेंज करें (Change your pads on time)

Advertisment

शरीर के हाइजीन को मेंटेन करने और इंफेक्शन से बचने के लिए समय समय पर पैड बदलना महत्वपूर्ण है। एक पैड को लंबे समय तक उपयोग में लाने से रैशेज और इंफेक्शन का खतरा बड़ जाता है। 

10. हेल्थी लाइफस्टाइल (Healthy lifestyle)

स्वस्थ और स्ट्रिक्ट जीवनशैली अपनाने से पीरियड्स के समय में आराम मिल सकता है। 

Disclaimer: “इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।”

exercise healthy diet Pads Period Hacks
Advertisment