Advertisment

Cherry Fruit: कैंसर दूर करने सहित जानें चेरी खाने के 5 बड़े फायदे

हैल्थ: चेरी पोष्टिकता से भरपूर होती है। दुनिया में सबसे ज्यादा चेरी फल का उत्पादन तुर्की में होता है।भारत में चेरी की खेती उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर जैसे इलाकों में होती है। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
05 Apr 2023
Cherry Fruit: कैंसर दूर करने सहित जानें चेरी खाने के 5 बड़े फायदे

Cherry Fruit

Cherry Fruit: चेरी फल विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं। रस से भरी होती है चेरी और स्वाद में मीठी। यह फल सर्दियों के सीजन में होता है। चेरी स्वाद में जितनी मीठी है, उतनी ही हेल्थ के लिए भी फ़ायदेमंद है। चेरी पोष्टिकता से भरपूर होती हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा चेरी फल का उत्पादन तुर्की में होता है।भारत में चेरी की खेती उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर जैसे इलाकों में होती है। इसकी कई किस्में हैं, जिन्हें दो भागों में बांटा जाता है, एक स्वीट चेरी और दूसरा टार्ट चेरी। चेरी ऐन्टीआक्सिडन्ट और विटामिन सी से भरपूर होते है।चेरी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।बाहर से सकत और अंदर से मीठी, ये छोटी सी फल सेहत का खजाना है।आइए जानते हैं की चेरी के क्या फायदे होते हैं।

Advertisment
कैंसर के कारण

चेरी खाने से हमें क्या फायदे होंगे 

जानिए चेरी खाने के 5 बड़े फायदे :-

Advertisment

1. इम्युनिटी को बढ़ाती है

चेरी खाने से इम्युनिटी बढ़ती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करती है। इसके होने पर आप कई बिमारियां से बचे रह सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम हो जाते हैं। इसलिए अगर आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ानी है तो चेरी का सेवन जरूर करें।

2. पेट की चर्बी को कम करती है

Advertisment

पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो चेरी जरूर खाएं। चेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में फैट और ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करते है। चेरी का सेवन करने से वजन कम होता है।

3. नींद अच्छी आती है 

यदि आप रात में या फिर प्रतिदिन चेरी का सेवन करें तो आपकी नींद न आने की समस्या दूर हो जाएगी। चेरी में मेलाटोनिन होता है, जो शरीर में नींद आने और जागने की क्रिया को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं।

Advertisment

4. कैंसर को रोकने में मदद करती है

मीठी चेरी फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन से भरपूर होती हैं, जो कैंसर को रोकने में मदद करते हैं, इसलिए हमें चेरी का सेवन जरूर करना चाहिए। ये स्वस्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। 

5. त्वचा के लिए फायदेमंद होती है

चेरी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो अच्छी त्वचा के लिए काफी फ़ायदेमंद होती हैं। ग्लोइंग त्वचा को पाने के लिए अपनी डेली डाइट में चेरी जरूर शामिल करें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment