Advertisment

Marriage Talks: जानिए वो 5 बातें जो बनती हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह?

विवाह एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है, जो प्रेम, सम्मान और साझेदारी की भावना को साझा करता है। लेकिन कई बार लोग अपने विवाहित जीवन में अतिरिक्त संबंध बनाने की ओर रुचि दिखाते हैं। ऐसा करने के कई कारण हो सकते हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
Reasons behind extramarital affair.

Extramarital Affair (Image Credit: Zee News)

5 reasons why people have extramarital affairs: विवाह एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है, जो प्रेम,सम्मान और साझेदारी की भावना को साझा करता है। लेकिन कई बार लोग अपने विवाहित जीवन में अतिरिक्त संबंध बनाने की ओर रुचि दिखाते हैं। ऐसा करने के कई कारण हो सकते हैं, यह व्यक्ति की विवाहित जिंदगी की परिस्थिति पर निर्भर करता है। आजकल चारों ओर लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहे हैं, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। जाहिर तौर पे कुछ न कुछ गलत हुआ होता है इसलिए ऐसे स्थिती बनती है। इस आर्टिकल में कुछ संभावित कारण दिए गए हैं कि लोग क्यों एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं।

Advertisment

5 कारण जिनकी वजह से लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं?

1. जल्दी शादी

सबसे अधिक संभावना है, जो लोग 20 की उम्र में शादी करते हैं, वे 30 की उम्र तक कुछ स्थिरता और समाजिक प्रतिष्ठा हासिल कर लेते हैं। उन्हें लगने लगता है कि उन्होंने 20 की उम्र का आनंद नहीं लिया है और उन्हें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना रोमांचक लगता है। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें डेटिंग का उत्साह और रोमांच पसंद है। 

Advertisment

2. गलत कारणों से शादी

बहुत से लोग गलत कारणों से शादी कर लेते हैं। हमारे देश में अधिकतर लोग अपने परिवार और समाज के दबाव में आकर शादी करते हैं, वे अपने जीवनसाथी को जाने बिना बहुत ही कम समय के शादी कर लेते हैं। कई लोगो को शादी तय होने या फिर शादी होने के बाद अहसास होता है कि उन्होंने अपना जीवनसाथी चुनते समय क्या गलतियां करी हैं। ऐसी परिस्थिति में अक्सर यह संभावना होती है कि वे तुरंत किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो जाते हैं जिन्हें वे अपने जीवनसाथी से बेहतर पाते हैं। 

3. माता-पिता बनना

Advertisment

जब आप माता-पिता बनते हैं तो पति-पत्नी के रिश्ते में काफी बदलाव आते हैं। प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, आपका एक साथ रहने का समय कम हो जाता है और एनवायरनमेंट में भी काफी सारे चेंजेस आ जाते हैं। अधिकांश महिलाओं को अपने बच्चों को अधिक समय देना होता है, जिस कारण कई पुरुष अपने को अकेला महसूस करने लगते हैं और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सहारा लेते हैं। 

4. जीवन की अलग-अलग प्रायोरिटी

हमारे समाज में लोग शादी से पहले अपनी प्रायोरिटी के बारे में बात नहीं करते जिसके कारण उन्हें शादी के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शादी के बाद ये प्रायोरिटी इतनी अलग-अलग हो जाती हैं कि एक साथ रहना तो दूर की बात, एक साथ मिलकर कोई निर्णय लेना भी मुश्किल लगने लगता है। रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप की वजह से एक दूसरे से रुचि हटकर किसी तीसरे व्यक्ति पर हो जाती है। 

5. धन की कमी

कई बार व्यक्ति की आर्थिक स्थिती उसे उसके साथी के साथ खुश नहीं रखती है, जिसके कारण वह अन्य संबंध बनाने के लिए मजबूर हो जाता है। कई लोगों के लिए पैसा ही सबकुछ होता है इसलिए अक्सर पैसे की कमी रिश्तों को कमजोर कर देती है।

शादी प्रायोरिटी Affair extramarital
Advertisment