Advertisment

Low Esteem: 5 संकेत आपमें आत्म-सम्मान की कमी हो सकती है

ब्लॉग: आपके पास सही इरादा और स्किल हो सकता है, लेकिन वास्तव में अपना सर्वश्रेष्ठ, व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लुक पाने के लिए आपको आत्मसम्मान को भी विकसित करने की आवश्यकता है। आइये जानते हैं 5 संकेत के बारे में जिनसे आपमें आत्म-सम्मान की कमी हो सकती है।

author-image
Priti
New Update
low esteem 0000. png

5 Signs You May Have Self Low Esteem (image credit : LovePanky)

5 Signs You May Have Self Low Esteem: आत्म-सम्मान वह तरीका है जिससे हम अपने बारे में सोचते हैं और वह मूल्य जो हम खुद को देते हैं। हम सभी समय-समय पर अपनी आलोचना करते हैं, लेकिन अगर आप अक्सर अपने बारे में बुरा सोचते हैं या खुद को नकारात्मक रूप से आंकते हैं, तो आपका आत्म-सम्मान कम हो सकता है। इसका अर्थ यह भी है कि जिन लोगों में आत्मसम्मान कम होता है, वे शर्म, अस्वस्थता और निराशा जैसी भावनाओं का अनुभव करते हैं। आपके पास सही इरादा और स्किल हो सकता है, लेकिन वास्तव में अपना सर्वश्रेष्ठ, व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लुक पाने के लिए आपको अपने आत्मसम्मान को भी विकसित करने की आवश्यकता है।आइये जानते हैं 5 संकेत के बारे में जिनसे आपमें आत्म-सम्मान की कमी हो सकती है।

Advertisment

कौन से ऐसे 5 संकेत हैं जिनसे आपमें आत्म-सम्मान की कमी हो सकती है?

1. आप से आलोचना बर्दाश्त नहीं होती

जब आप अपनी स्वयं की क्षमताओं पर भरोसा नहीं करते हैं। तब आप अपने मन में ऐसा सोचते हैं कि आपसे मिलने वाला हर व्यक्ति आपसे अधिक प्रभावशाली है। अगर आपको यह बहुत चिंता है कि क्या सोच रहे हैं इस बात से डर के चलते हो तो आपको आलोचना का हर कदम हमले की तरह समाना करना पड़ेगा।

Advertisment

2. आप सामाजिक संपर्क से बचती हैं

अपने सोच के बारे में ज्यादा चिंतन करने के कारण आप कई बार आसपास के लोगों की तुलना में अपने प्रति हीन भावना महसूस करने लगते हैं। जिसके चलते आप सामाजिक संबंधों से पीछे हटने लगते हैं। दोस्तों और फॅमिली या और भी कई चीज़ो से ना मिलना कभी-कभी समझ में आता है। पर इसे लगातार करना आपके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्‍मक प्रभाव डालता है।

3. आप बेहद संवेदनशील हैं

Advertisment

जब आप आत्मसम्मान की कमी से पीड़ित होते हैं तो यह वास्तव में आपके भावनात्मक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और आपको बेहद सेंसेटिव महसूस करवा सकता है। जैसे कि आपके मित्र की छोटी-छोटी बातें, आपके मैसेज का तुरंत जवाब न देना या आपके बॉस द्वारा किसी विशेष दस्तावेज़ में परिवर्तन करने के लिए कहना आपके मूड को खराब कर सकता है। जिससे आपको लगेगा कि आप बहुत बुरे हैं और आपको कुछ नहीं आता। पर असल में ऐसा नहीं है। आत्म सम्मान में कमी वाले लोग ज्यादा सोचने (ओवर थिंकिंग) के कारण इस मानसिक समस्या से गुजरते हैं। यह आपके डेली रूटीन और मेंटल हेल्‍थ को बहुत बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

4. अपनी तुलना दूसरों से करना

लगातार अपनी तुलना दूसरों से करना और हीन महसूस करना कम आत्मसम्मान का एक मजबूत संकेतक हो सकता है। आप दूसरों की उपलब्धियों, दिखावे या संपत्ति पर ध्यान केंद्रित करते हैं और तुलना में अपर्याप्त महसूस कर सकते हैं। यह आपके आत्म-सम्मान को और कम कर सकता है।

5. विफलता या जोखिम लेने का डर

कम आत्मसम्मान वाले लोगों को अक्सर विफलता का डर होता है और वे जोखिम लेने या नए अवसरों का पीछा करने से बचते हैं। विफलता का डर आत्म-विश्वास की कमी या दूसरों से निर्णय और आलोचना के डर से उत्पन्न हो सकता है। जो आपको अपने आराम क्षेत्र में फंसाए रख सकता है और व्यक्तिगत विकास को सीमित कर सकता है।

संकेत Signs Self Low Esteem आत्म-सम्मान
Advertisment