जानिए गूगल की 5 टॉप ट्रेंडिंग सर्चस

गूगल द्वारा 'ईयर इन सर्च 2024' की लिस्ट जारी की गई जिसमें सबसे ज्यादा ट्रेडिंग सर्चस के बारे में बताया गया है। आज हम आपके साथ टॉप 5 ट्रेंडिंग सर्चस को शेयर करेंगे

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Google(Freepik)

File Image

5 Top Trending Searches On Google: गूगल द्वारा 'ईयर इन सर्च 2024' की लिस्ट जारी की गई जिसमें सबसे ज्यादा ट्रेडिंग सर्चस के बारे में बताया गया है। आज हम आपके साथ टॉप 5 ट्रेंडिंग सर्चस को शेयर करेंगे और जानेंगे कि 2024 में किन चीजों ने भारतीय लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। इससे हमें देश के लोगों के इंटरेस्ट के बारे में भी पता चलता है। अभी तक गूगल की तरफ से सर्चस संबंधित जो भी डेटा शेयर किया गया है, उसमें सबसे ज्यादा लोगों ने स्पोर्ट्स इवेंट्स को ही सर्च किया है। चलिए जानते हैं टॉप 5 ट्रेडिंग सर्चस-

जानिए गूगल की 5 टॉप ट्रेंडिंग सर्चस 

Indian Premier League

Advertisment

आईपीएलT20 क्रिकेट लीग है जिसे हर साल खेला जाता है। BCCI द्वारा इसकी शुरुआत 2007 में की गई थी। इसमें कुल 10 टीमें शामिल हैं। ज्यादातर बार आईपीएल मार्च से लेकर मई के महीने तक चलता है। आईपीएल 2024 की बात की जाए तो 'कोलकाता नाइट राइडर्स' ने खिताब अपने नाम किया था। यह आईपीएल का 17th ऑडिशन था जो 22 मार्च से लेकर 26 मई, 2024 तक चला। इसकी ओपनिंग सेरिमनी चेन्नई में हुई थी।

T20 World Cup

यह एक क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे हर 2 साल में एक बार खेला जाता है। इसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल जिसे ICC भी बोला जाता है द्वारा ऑर्गेनाइज किया जाता है। ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारत ने अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट को वेस्ट इंडीज और USA द्वारा होस्ट किया गया था। प्लेयर ऑफ़ सीरीज का टाइटल जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया। 

Bharatiya Janta Party

भारत की दो सबसे मुख्य राजनीतिक पार्टियों में से एक भारतीय जनता पार्टी है जिसकी शुरुआत 6 अप्रैल 1980 में हुई। अटल बिहारी वाजपेई और L.K आडवाणी द्वारा इस पार्टी को शुरू किया गया। पार्टी के पृष्ठभूमि भारतीय जनसंघ के साथ जुड़ी हुई है जिसकी स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुकर्जी की अध्यक्षता में हुई। 2024 में लोकसभा इलेक्शन में बीजेपी सरकार गठबंधन में जीती और श्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

Olympics

Advertisment

2024 ओलंपिक को पेरिस में आयोजित किया गया था जहां पर भारत ने 6 मेडल जीते थे। 40 मेडल जीतकर USA ने मेडल टैली में टॉप किया। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया रहें। पेरिस 2024 ओलंपिक इसलिए भी सुर्खियों में रहा क्योंकि विनेश फोगाट द्वारा सिल्वर मेडल अपने नाम पर कर लिया था लेकिन फाइनल से पहली की सुबह वजन के दौरान निर्धारित वजन से अधिक होने के कारण उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया। 

Excessive Heat

2024 में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस साल की गर्मी ने लोगों का हाल बिहार कर दिया। मई 2024 में लोगों को घातक heatwave ने परेशान किया। ग्लोबल वार्मिंग को इसका कारण बताया जा रहा है जिसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। 2024 में इतनी ज्यादा गर्मी से हमें यह सीखना चाहिए कि कैसे अब हमें अपने पर्यावरण पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले सालों में और भी खतरनाक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Google