Advertisment

Vaginal Discharge : वजाइनल डिस्चार्ज के 6 प्रकार और उनके कारण

हैल्थ l ब्लॉग :वजाइनल डिस्चार्ज की उपस्थिति,और गंध विभिन्न कारणों से हो सकती है। जैसे मासिक धर्म चक्र, हार्मोनल परिवर्तन और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के वजह से भी हो सकती है। आइए जानते है वजाइनल डिस्चार्ज के प्रकार और उनके कारण के बारे में।

author-image
Priti
New Update
डिस्चार्ज . png

वजाइनल डिस्चार्ज (image credit : insta care)

6 Types Of Vaginal Discharge & Their Causes : महिलाओं में वजाईनल डिस्चार्ज एक सामान्य प्रोसेस है और यह वजाईना को साफ और नम रखने का काम करता है। वजाइनल डिस्चार्ज, वजाइन से तरल पदार्थ और सेल्स का मिश्रण है जो सफेद और चिपचिपे से लेकर साफ और पानी जैसा होता है। वजाइनल डिस्चार्ज की उपस्थिति,और गंध विभिन्न कारनो से हो सकती है। जैसे मासिक धर्म चक्र, हार्मोनल परिवर्तन और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के वजह से भी हो सकती है।आए जानते है वजाईनल डिस्चार्ज के प्रकार और उनके कारण के बारे में।

Advertisment

कोन से ऐसे वजाइनल डिस्चार्ज के 6 प्रकार है और क्या है उनके कारण?

1. साफ़ और पानी जैसा डिस्चार्ज

इस प्रकार का डिस्चार्ज आमतौर पर सामान्य होता है और मासिक धर्म चक्र के दौरान विभिन्न समय पर हो सकता है। ओव्यूलेशन के दौरान इसकी मात्रा बढ़ सकती है। अगर डिस्चार्ज के साथ खुजली, दुर्गंध या जलन हो, तो यह संक्रमण का खतरा हो सकता है।

Advertisment

2. सफेद और गाढ़ा डिस्चार्ज

पनीर जैसा गाढ़ा, सफेद और गांठदार डिस्चार्ज हो तो यह यीस्ट संक्रमण का संकेत हो सकता है, जिसे कैंडिडिआसिस भी कहा जाता है। यह अक्सर वजाईना एरिया में खुजली, रेडनेस और जलन के साथ होता है।

3. पीला या हरा डिस्चार्ज

Advertisment

पीला या हरा डिस्चार्ज ट्राइकोमोनिएसिस या बैक्टीरियल वेजिनोसिस (बीवी) जैसे संक्रमण का संकेत दे सकता है। ट्राइकोमोनिएसिस एक वजाईना संचारित संक्रमण (एसटीआई) है जो परजीवी के कारण होता है, जबकि बीवी (BV) वजाईनाल बैक्टीरिया में इम्बलेंस के कारण होता है।

4. मछली जैसी गंध के साथ भूरे रंग का डिस्चार्ज

मछली जैसी तेज़ गंध के साथ भूरे रंग का डिस्चार्ज बैक्टीरियल वेजिनोसिस (बीवी) का एक सामान्य लक्षण है। बीवी तब होता है जब वजाईना में बैक्टीरिया का सामान्य संतुलन गड़बड़ा जाता है, जिससे कुछ प्रकार के बैक्टीरिया की वृद्धि हो जाती है।

Advertisment

5. खूनी या धब्बेदार डिस्चार्ज

पीरियड्स के बीच हल्के धब्बेदार या गुलाबी रंग का डिस्चार्ज हो सकता है और आमतौर पर इसे सामान्य माना जाता है। हालांकि, यदि आपको भारी डिस्चार्ज, लंबे समय तक ब्लीडिंग या संभोग के बाद ब्लीडिंग का अनुभव होता है, तो यह हार्मोनल इम्बलस, संक्रमण, पॉलीप्स या अन्य गयनाइकोलोग संबंधी स्थितियों का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में हैल्थ केयर और डॉक्टरों से जरूर मिले।

6.ब्राउन डिस्चार्ज

Advertisment

ब्राउन डिस्चार्ज आपके मासिक धर्म की शुरुआत या अंत में हो सकता है और आमतौर पर चिंता का कारण नहीं होता है। यह पुराना खून हो सकता है जो गर्भाशय से निकालता है। हालांकि, यदि भूरे रंग का डिस्चार्ज दर्द या गंध जैसे अन्य लक्षणों के साथ होता है, तो हैल्थ केयर और डॉक्टरों को जरूर दिखाएं।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

types प्रकार Vaginal discharge वजाईनल डिस्चार्ज
Advertisment