लड़कियों को घबराने या माफी मांगने की ज़रूरत नहीं इन 8 बातों के लिए

कई चीजें हैं जिनके लिए लड़कियों को अक्सर घबराहट होती है या माफी मांगनी पड़ती है, लेकिन ऐसा क्यों? ये आर्टिकल उन चीजों के बारे में बताता है जिनके लिए लड़कियों को खुद पर गर्व करना चाहिए-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Early marriage: curse for girls.

8 Things Girls Shouldn't Apologize For: हमारे समाज में अक्सर लड़कियों को कई ऐसी चीजों के लिए घबराहट या माफी मांगने के लिए मजबूर किया जाता है, जिनके लिए उन्हें ऐसा महसूस नहीं करना चाहिए। आइए, उन कुछ चीजों पर गौर करें जिनके लिए लड़कियों को माफी मांगने या घबराने की जरूरत नहीं है:

लड़कियों को घबराने या माफी मांगने की ज़रूरत नहीं इन 8 बातों के लिए

1. अपनी पसंद और विचार

Advertisment

हर किसी की तरह लड़कियों को भी अपनी पसंद और विचार रखने का पूरा हक है। चाहे वो कपड़े हों, करियर का चुनाव हो या फिर घूमने-फिरने की इच्छा, उनके फैसलों का सम्मान होना चाहिए। अगर कोई लड़की अपने मन की बात कहती है या कोई अलग रास्ता चुनती है, तो ये उसकी ताकत है, कमजोरी नहीं।

2. अपनी सुरक्षा के लिए सख्त होना

लड़कियों को ये सिखाया जाता है कि उन्हें हमेशा विनम्र रहना चाहिए, मगर विनम्रता और अपने हक की रक्षा करना अलग बातें हैं। अगर कोई लड़की असहज महसूस कर रही है या किसी तरह का खतरा फील कर रही है, तो उसे अपनी आवाज उठाना चाहिए और मदद मांगने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं करनी चाहिए।

3. गुस्सा होना या भावनाएं जाहिर करना

गुस्सा एक स्वाभाविक भावना है और इसे दबाना ठीक नहीं। लड़कियों को भी गुस्सा आ सकता है, वो दुखी हो सकती हैं या निराश हो सकती हैं। उन्हें अपनी भावनाओं को दबाकर रखने की ज़रूरत नहीं है। सेहतमंद तरीके से अपनी भावनाओं को व्यक्त करना उनका अधिकार है।

4. शारीरिक बनावट

Advertisment

हर लड़की का शरीर अनूठा होता है और उसकी खूबसूरती उसी में है। किसी भी लड़की को अपने शरीर के लिए माफी मांगने या शर्मिंदा होने की ज़रूरत नहीं है। 

5. सफलता हासिल करना

सफलता लैंगिक भेदभाव से परे है। अगर कोई लड़की किसी क्षेत्र में आगे बढ़ती है, तो ये गर्व की बात है। लड़कियों को सफल होने के लिए माफी मांगने की नहीं, बल्कि खुद पर और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने की ज़रूरत है।

6. दूसरों से मदद मांगना

मदद मांगना कमज़ोरी नहीं, बल्कि ताकत की निशानी है। अगर कोई लड़की किसी काम में मदद मांगती है, तो इसका मतलब ये नहीं कि वो कमज़ोर है। ये तो ज़ाहिर करता है कि वो स्मार्ट है और किसी भी परिस्थिति को संभाल सकती है।

7. ना कहना सीखना

Advertisment

हर किसी को खुश रखना असंभव है। अगर कोई लड़की किसी चीज़ के लिए मना करती है, तो ये उसका अधिकार है। उसे ये सोचने की ज़रूरत नहीं है कि उसकी वजह से सामने वाले को बुरा लगा होगा। "ना" कहना सीखना ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है।

8. अपने सपनों का पीछा करना

लड़कियों को भी अपने सपने होते हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करने का पूरा हक है। उन्हें ये सोचने की ज़रूरत नहीं है कि ये सपने सिर्फ लड़कों के लिए हैं अपनी महत्वाकांक्षाओं को पाने के लिए उन्हें मेहनत करनी चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए।

Girls लड़कियों माफ़ी