Advertisment

क्या आप भी Workplace Harassment से जूझ रही हैं?

वर्कप्लेस पर उत्पीड़ एक गंभीर समस्या है, जिससे महिलाएं आज भी जूझ रही हैं। यह उत्पीड़न विभिन्न रूपों में हो सकता है–मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक या यौन उत्पीड़न।

author-image
Srishti Jha
New Update
Image Credit freepik

Image Credit: Freepik

Are you also facing workplace harassment: वर्कप्लेस पर उत्पीड़न या 'वर्कप्लेस हैरेसमेंट' एक गंभीर समस्या है, जिससे महिलाएं आज भी जूझ रही हैं। यह उत्पीड़न विभिन्न रूपों में हो सकता है– मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक या यौन उत्पीड़न। इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि वर्कप्लेस हैरेसमेंट क्या है, इसके प्रकार, इसे कैसे पहचाना जा सकता है और इससे कैसे निपटा जा सकता है।

Advertisment

क्या आप भी Workplace Harassment से जूझ रही हैं?

1. वर्कप्लेस हैरेसमेंट क्या है?

वर्कप्लेस हैरेसमेंट किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार है जो कार्यस्थल पर होता है और कर्मचारियों के काम करने के वातावरण को प्रभावित करता है। यह अपमानजनक भाषा, अनुचित टिप्पणी, धमकी और शारीरिक संपर्क के रूप में हो सकता है। इसका उद्देश्य किसी को मानसिक रूप से कमजोर करना या उनकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डालना होता है। खासकर महिलाओं को वर्कप्लेस पर अक्सर यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

Advertisment

2. वर्कप्लेस हैरेसमेंट के प्रकार

  • यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment): इसमें अनुचित शारीरिक संपर्क, गंदी टिप्पणी या यौन प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।
  • भावनात्मक उत्पीड़न (Emotional Harassment): इसमें किसी कर्मचारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, बेइज्जत करना या उनकी गलतियों का बार-बार मजाक बनाना आता है।
  • भेदभाव (Discrimination): लिंग, जाति, धर्म या उम्र के आधार पर अनुचित व्यवहार करना भी उत्पीड़न के दायरे में आता है।
  • धमकाना (Bullying): किसी कर्मचारी को डराना-धमकाना या उनकी नौकरी को लेकर धमकी देना।

3. वर्कप्लेस हैरेसमेंट को कैसे पहचानें?

Advertisment
  • कई बार महिलाएं इस उत्पीड़न को पहचानने में असमर्थ होती हैं। इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं।
  • कार्यस्थल पर असहज महसूस करना।
  • आपके काम को अनुचित तरीके से नजरअंदाज किया जाना या बार-बार आलोचना करना।
  • अनचाही यौन टिप्पणियां या सुझाव।
  • आपके निजी जीवन से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी का अपमानजनक तरीके से जिक्र करना।
  • लगातार अपमानित या शर्मिंदा किया जाना।

4. वर्कप्लेस हैरेसमेंट से निपटने के उपाय जज

यदि आप वर्कप्लेस हैरेसमेंट का शिकार हो रही हैं, तो इससे निपटने के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं।

Advertisment
  • जवाबदेही और शिकायत: अपने उत्पीड़क के खिलाफ बिना डर के शिकायत करें। आपकी कंपनी में आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee - ICC) होनी चाहिए, जहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
  • सबूत इकट्ठा करे: उत्पीड़न के सबूत जैसे ईमेल, मैसेज, कॉल रिकॉर्डिंग्स या कोई अन्य प्रमाण इकट्ठा करें, जो आपकी बात को साबित कर सकें।
  • कानूनी सलाह लें: अगर आपकी कंपनी कोई उचित कदम नहीं उठाती है, तो आप कानूनी सलाह लेकर उचित कदम उठा सकती हैं।
  • सहयोग मांगें: अपने सहकर्मियों और दोस्तों से मदद लें। इससे आपको मानसिक रूप से मजबूत बने रहने में मदद मिलेगी।

 5. आत्मविश्वास बनाए रखें

वर्कप्लेस हैरेसमेंट का शिकार होने पर आत्मविश्वास खोना सामान्य बात है। लेकिन ऐसे समय में खुद को कमजोर न समझें। आप अकेली नहीं हैं, आपके पास कई तरह के कानूनी और व्यक्तिगत सहयोग के रास्ते हैं। अपने अधिकारों को जानें और अपने साथ अन्याय न होने दें। आत्मसम्मान बनाए रखें और अगर कोई आपको मानसिक या शारीरिक रूप से परेशान कर रहा है, तो उसके खिलाफ खड़े हों।

working women Tips For Working Women Tips For Night Working Women Workplace Harassment
Advertisment