Curd Benefits: जानिए दही के फायदे और इसके 5 सिंपल डिश

दही में पाया जाने वाला विटामिन हमारे हेयर ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है। दही का सेवन करने से महिलाओं में होने वाले इंटिमेट इन्फेक्शन के खतरे को भी कम किया जा सकता है। आइये जानते हैं दही से बनने वाली पांच सिंपल डिश।

author-image
Anshika Pandey
New Update
Benefits Of Curd And 5 Simple Dish

(Image Credit: Pinterest)

Benefits Of Curd And 5 Simple Dish: हम सभी के घरों में एक इनग्रेडिएंट जरूर पाया जाता है जो की है दही। कई घरों में इसे मार्केट से परचेस किया जाता है तो कई घरों में ऐसे ट्रेडिशनल तरीके से बनाया जाता है। जिसमें दूध को हल्का गर्म करके उसमें थोड़ी मात्रा में दही डाला जाता है। दही में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होता है जो कि उस दूध को दही में बदल देता है। दही हमारे पाचन तंत्र, हड्डियों, दांत के लिए फायदेमंद होता है। दही में पाया जाने वाला विटामिन हमारे हेयर ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है। दही का सेवन करने से महिलाओं में होने वाले इंटिमेट इन्फेक्शन के खतरे को भी कम किया जा सकता है। आइये जानते हैं दही से बनने वाली पांच सिंपल डिश।

जानिए दही के फायदे और इसके 5 सिंपल डिश

1. दही तड़का

Advertisment

दही तड़का रेसिपी काफी सिंपल और 5 मिनट में बन जाने वाली रेसिपी है। इसमें दही को अच्छे तरीके से फेंट कर इसमें सरसों, जीरा, हींग, कड़ी पत्ता और हल्दी, लाल मिर्च का तड़का दिया जाता है। चाहे तो इस तड़के में प्याज और लहसुन को भी ऐड किया जा सकता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे गर्म चावल के साथ सर्व करें।

2. दही रायता

दही रायते की काफी प्रकार की रेसिपी होती है जिसमें दही में लाल मिर्च, जीरा पाउडर, नमक आदि डाला जाता है साथ ही इसका मेन इनग्रेडिएंट अलग-अलग हो सकता है जैसे खीरे का रायता या लौकी का रायता। खीरे के रायते में खीरे को केवल स्लाइस काटकर इन हल्के मसाले वाले दही में ऐड किया जाता है। लौकी का रायता इससे थोड़ा अलग होता है। इसमें लौकी को जीरे के तड़के के साथ हल्दी में पका लिया जाता है और उसके बाद इसे दही में ऐड कर दिया जाता है। 

3. दही पनीर भुर्जी

एक पेन में तेल लेकर इसमें कुछ खड़े मसाले के साथ प्याज को फ्राई कर लें। फिर लहसुन-अदरक का पेस्ट साथ ही टमाटर की प्युरी हल्दी, सब्जी मसाला, गरम मसाला आदि डालकर मिक्स कर दिया जाता है और फिर दही को फेंट कर ऐड किया जाता है। इसके बाद इसमें हाथों से मसल कर पनीर को डालें। लास्ट में कसूरी मेथी डालकर मिक्स कर दें। यह रेसिपी काफी क्विक और टेस्टी होती है। 

4. दही सैंडविच

Advertisment

दही में काली मिर्च, नमक ओरिगैनो और रेड चिली पाउडर को डालकर इसमें कुछ सब्जियों जैसे प्याज, खीरा, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक काट कर डाल दें। इसके बाद ब्रेड के दो स्लाइस के बीच में इस पेस्ट को डालकर दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें। यह रेसिपी नाश्ते के लिए काफी एनर्जेटिक होती है।

5. मिष्टी दोई 

कोलकाता की सबसे फेमस मिठाई मिष्टि दोई बनाने में काफी आसान होती है इसमें एक मिट्टी के बर्तन में थोड़ी दही और गर्म दूध को मिक्स किया जाता है साथ ही इसमें इलायची पाउडर चीनी और केसर के पानी को भी डाला जा सकता है। इस मिक्सचर को ढक कर कुछ घंटे के लिए छोड़ देने के बाद मिस्टेक हुई तैयार हो जाती है। इसे ठंडा करें।

curd Recipes Curd Benefits