Advertisment

Haircare Tips: बालों के लिए सरसों के तेल(Mustard Oil)के फायदे

सरसों तेल न केवल हमारी अंदरूनी शक्ति बढ़ाकर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अपितु हमारे शरीर को बाहर से नया और खिला हुआ बनाए रखने में बहुत सहायक है। जाने इस ब्लॉग में बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे-

author-image
Vaishali Garg
27 Dec 2022
Haircare Tips: बालों के लिए सरसों के तेल(Mustard Oil)के फायदे

Mustard Oil

Haircare Tips: शरीर में लगाने से लेकर खाने पीने की चीजों में इस्तेमाल में आने वाले तेलों में से जिस तेल की गुणवत्ता में हम सबको सबसे ज्यादा यकीन है, उसी का नाम है सरसो का तेल(Mustard Oil)। अपनी भौतिक और रासायनिक विशेषताओं के कारण आम आदमी का इससे एक अटूट संबंध बना हुआ है ।

Advertisment

यह तेल न केवल हमारी अंदरूनी शक्ति बढ़ाकर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अपितु हमारे शरीर को बाहर से नया और खिला हुआ बनाए रखने में बहुत सहायक है। आज के व्यस्त युग में लोगों के पास खुद के लिए समय न है। और यही कारण है की लोग बाहर से अच्छा बनने के लिए अप्राकृतिक चीजों पर निर्भर है जो की परिणामस्वरूप बाद में शरीर का नाश कर देती ही। सरसो के तेल के एक मसाज मात्र से ही सारी थकान चुटकियों में दूर हो जाती है। विटामिन, मिनरल, फैट, एंटी ऑक्सिडेंट , आयरन, कैल्शियम आदि प्राकृतिक तत्वों से युक्त यह तेल बाकी चीज़ों के अलावा बालो में लगाने के लिए भी पूर्णतया फायदेमंद है। बालो के लिए इसके कुछ मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं।

1. बालो की जड़ों की सुरक्षा

सरसो का तेल एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण बालो की जड़ों में जाकर मजबूती प्रदान करता है। इस प्रकार बालो की जड़ों को प्राकृतिक तरीके से भरपूर पोषण मिल पाता है, जिससे हमारे बाल मजबूत उगते है। विभिन्न तत्व अपना काम बखूबी करते है।

Advertisment

2. एंटी डैंड्रफ गुण

सरसो का तेल एंटी फंगल और एंटी बैक्ट्रियल गुणों से युक्त होता है। यह हमारे बालो में फंगल इन्फेक्शन नही पनपने देता जो की परिणामस्वरूप यह हमारे बालो में डेंड्रफ होने से रोकता है। बैक्टीरिया और फंगस हमारे हेयर फॉलिकल में जाकर प्राकृतिक तरीके से उगने में बाधा उत्पन्न करता है। विशेषज्ञ बताते हुए की ये हमारे खोपड़ी को साफ रखता है जिससे की डेंड्रफ से बचाव होता है।

3. बालो को उगने और चमकीला बनाने में उपयोगी

Advertisment

सरसो से तेल में विटामिन, फैटी एसिड के अलावा और भी रसायनिक तत्व होते है। उदाहरणतया ओमेगा 3, केरोटिन , विटामिन, मैग्नीशियम आदि प्राकृतिक तत्व ये सब कहीं न कहीं बालो की लंबाई बढ़ने में उपयोगी होते है। हर तत्व का अपना रोल है।

4. बालो के झड़ने में रोकथाम में सहयोगी

इन्ही सब माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की वजह से बालो का झड़ना रुकता है। जब बालो की जड़े मजबूत होगी तो उनका झड़ना कम होना तो स्वाभाविक बात ही है। यह सब माइक्रो न्यूट्रिएंट न केवल जड़ो को मजबूत करके बालो की रोकथाम में सहायक होते है बल्कि बालो को मोटा भी बनाते है।

Advertisment

5. प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में उपयोगी

सरसो के तेल के इस्तेमाल से बालो को नमी प्रदान होती है और इसके साथ ही इसमें शामिल विभिन्न एसिड ग्रुप आदि बालो को चमकदार और मुलायम के साथ साथ मजबूत बनाकर रखते है। तेल की एक अच्छी चंपी  मिलने के साथ ही टेंशन और स्ट्रेस के कम हो जाने की जो अनुभूति है वो इसे सबसे अलग करती है।

अतः हम सब इस प्राकृतिक सरसो के तेल को अपनाए और अपने आप को बाहर से ही नही अपितु अंदर से भी सेहतमंद रखे।

Advertisment
Advertisment