Best Face Masks : जानिए बेस्ट फेस मास्क हमारे चेहरे के लिए

blog: हमारी त्वचा बेहद मुलायम होती है। इसे बहुत-सी देखभाल की जरूरत होती है। फेस मास्क का प्रयोग करने से हमारी फेस में मौजूद सभी बैक्टीरिया दूर होते हैं। तो आइए जाने अब तक की बेस्ट फेस मास्क

Ayushi
21 Feb 2023
Best Face Masks : जानिए बेस्ट फेस मास्क हमारे चेहरे के लिए Best Face Masks : जानिए बेस्ट फेस मास्क हमारे चेहरे के लिए

Best Face Masks

Best Face Masks : पुराने जमाने से मिट्टी यानी क्ले का उपयोग सेहत और त्वचा के लिए किया जाता रहा है। क्ले के इस्तेमाल से त्वचा की सुंदरता बढ़ाने लगती है। इसलिए, हमारे चेहरे पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए मास्क का उपयोग किया जाता है। इससे हमारी त्वचा को सुंदर, चमकदार, जवान और निखरा हुआ बनाया जा सकता है। बाजार में कई कंपनियों के क्ले मास्क मौजूद हैं, लेकिन सभी को उनमें से सबसे अच्छा क्ले मास्क का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है।

face mask

जानें क्या हैं बेस्ट फेस मास्क

1. मामा अर्थ फेस मास्क

मामा अर्थ अब तक की बेहतरीन ब्रांड्स में से एक है और इसमें c3 फेस मास्क भी एक भरोसेमंद माना जाता है। यह फेस मास्क चारकोल, कॉफी और क्ले के साथ ही पपीता, ककड़ी और शहतूत का अर्क मिलाकर बनाया जाता है। मामा अर्थ फेस मास्क में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण चेहरे की त्वचा से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग कर चेहरे की त्वचा को टोन और मॉइस्चराइज किया जा सकता है। साथ ही हमारी रोम छिद्रों को भी साफ कर सकता है।

2. लॉरियल पेरिस फेस मास्क

लॉरियल पेरिस कंपनी के उत्पादों को अधिकतर व्यक्ति पसंद करते हैं। हम इसके प्योर क्ले मास्क के बार में बात कर रहे हैं। यह हमारे चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है। क्ले मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ अच्छी तरह से डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद कर सकता है। इसे लगाने के दस मिनट बाद ही असर दिखना शुरू हो सकता है।

3. प्लम ग्रीन फेस मास्क

प्लम ग्रीन टी क्लियर फेस मास्क का उपयोग सुंदर, चमकदार और मुलायम चेहरे की त्वचा पाने के लिए किया जा सकता है। इसमें मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड के साथ ही ग्रीन टी का अर्क, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो हमारी चेहरे की त्वचा को बहुत सी प्रकार से फायदा पहुंचा सकते हैं। इसका उपयोग सामान्य से ऑयली स्किन के लिए किया जा सकता है।

4. ओरियंटल बॉटेनिक्स 3 इन 1 एक्टिवेटेड चारकोल

ओरियंटल बॉटेनिक्स 3 इन 1 एक्टिवेटेड चारकोल क्ले मास्क एक और अच्छे उत्पादों की श्रेणी में से एक आता है। इसमें मौजूद ओलिन क्ले व बेंटोनाइट क्ले के साथ ही मेट्रिक्सल 3000, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-बी3, विटामिन-बी5, ह्यलुरोनिक एसिड और मेंथोल के साथ बनाया गया है। इसका प्रयोग सभी प्रकार की त्वचा वाले पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।

5. लोटस हर्बल्स फेस मास्क

लोटस हर्बल्स कंपनी मे से एक है और यह फेस पैक कुछ चुनिंदा क्ले मास्क में से एक है। इसे काली मिट्टी से बनाया जाता है, जो विभिन्न प्रकार के मिनरल्स से समृद्ध गुण मौजूद हाेता है। यह त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद शहतूत और मुलेठी का अर्क त्वचा व चेहरे के धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

face mask image widget
अगला आर्टिकल