Advertisment

Best Tourist Spots For Women: जानें लड़कियों के लिए बेस्ट पर्यटक स्थल

लड़कियों के जाने से पहले उनके मां-बाप उनके सुरक्षा की व्यवस्था कैसी है, जगह कैसी है, वहा कि यातायात परिवहन कैसा है? सब कुछ देखे बगैर अपनी लड़कियों को घर से दूर भेजने में डरते है। ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं कि लड़कियों के लिए बेस्ट ट्रिप क्या है

author-image
Amrita Kumari
New Update
solo trip

Tourist Spots For Women

Tourist Spots For Women: हम अपने देश भारत में यह देखते हैं कि हमारे यहां के लड़के कहीं भी किसी भी स्थान पर घूमने जा सकते हैं। वहां पर अपना मनोरंजन कर सकते हैं लेकिन अगर लड़कियों की बात करें तो लड़कियों के जाने से पहले उनके मां-बाप उनके सुरक्षा की व्यवस्था कैसी है, जगह कैसी है, वहा कि यातायात परिवहन कैसा है? सब कुछ देखे बगैर अपनी लड़कियों को घर से दूर भेजने में डरते है। जब तक उनको पूरी तरह से कन्फर्म ना हो जाए कि उनकी बेटी वहां ट्रिप पर जाकर सुरक्षित होगी तब तक उन्हें नहीं जानें देते हैं । हमारे यहां लड़कियों के लिए हर चीज देखी जाती है और लड़कों को कहीं भी भेज दिया जाता है। लेकिन अब आपको बिल्कुल भी चिन्ता नहीं करनी है क्योंकि आज हम आपको ऐसे प्लेसेज के बारे में बताएंगे जो लड़कियों के घूमने के लिऐ बेस्ट है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि लड़कियों के लिए बेस्ट ट्रिप प्लान क्या हो सकते हैं ।

Advertisment

1.पुणे (Pune)

अगर लड़कियां गर्मी के दिनों में कहीं घूमने का प्लान बना रही है तो उनके लिए महाराष्ट्र के पुणे जैसी बेस्ट जगह और कोई भी नहीं हो सकती। लड़कियां वहां पूरे सुरक्षा के साथ घूम सकती हैं। पुणे सिटी को घूम सकते हैं और महाराष्ट्र के कल्चर को जान सकती हैं। उसके पास लवासा सिटी में भी आप घूम सकती है और आपको कम बजट में ही वहां पर सुरक्षित रूम भी मिल जाएगा, जहां आप आराम से रह सकती हैं।

Advertisment

2.कंचनजंगा सिक्किम

कंचनजंगा दुनिया की ऊंची चोटियों में से एक चोटी है जहां पर आप बहुत ही आराम से घूम सकती है और उसके साथ-साथ आप की सुरक्षा की भी पूरा व्यवस्था है।अगर आपको एडवेंचर प्लेसेज पर भ्रमण करना बहुत ही ज्यादा पसंद है तो इससे बढ़िया जगह आपको  दुनिया में और कहीं नहीं मिल सकती है। आप यहां पहाड़ों, झीलों और नदियों के सुंदर नजारों के साथ यहां पर ट्रैकिंग भी कर सकती है।

3.जीरो घाटी अरुणाचल प्रदेश

Advertisment

अगर आप प्राकृतिक प्रेमी है तो आपको अरुणाचल प्रदेश से बेस्ट जगह आपको कहीं भी नहीं मिल सकती। अरुणाचल प्रदेश की वादियों में आपको प्रकृति के एक-एक क्षण कीमती लगेंगे और वहा की सुन्दर वादियों को देखने के लिए लोग बहुत ही लालाइत रहते है । यह  दुनिया की खूबसूरत जगहों में से एक है। वहां लड़कियां अकेले ही घूम सकती है। यहां सबसे ज्यादा चावल की खेती होती है और यहां पर आपको कम पैसे में ही होटल मिल सकता है और उसके साथ-साथ कम पैसे में आपको खाने के भी अच्छी व्यवस्था हो सकती है ।

4.माजुली द्वीप असम

अगर आपको समुद्री द्वीप पर जाना बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आप माजुली द्वीप पर जरूर भ्रमण के लिए जाए। आपको यहां से ज्यादा खूबसूरत जगह और कहीं नहीं मिल सकता। सबसे पहले तो यह लड़कियों के लिए बहुत ही सेफ्टी की जगह है। यहां लड़कियों को किसी प्रकार का कोई डर की संभावना नहीं है। आप यहां अकेले भी घूम सकती है और पूरे आनंद के साथ यहां का नज़ारा भी ले सकती है। आपको यहां बहुत ही ज्यादा शान्ति अनुभव होगी।

tourist pune tourist spots
Advertisment