Advertisment

Best Way To Apply Henna: ऐसे लगाएं बालो में मेंहदी, मिलेंगे बेहतरीन रिजल्ट

author-image
Swati Bundela
New Update
Mehendi Benefits For Hairs

Best Way To Apply Henna

बालों के लिए मेंहदी का उपयोग बहुत अच्छा होता है। मेंहदी के उपयोग से बालों से संबंधित बहुत सी समस्याओं से राहत मिलती है। मेंहदी आपके बालों को काला, घना, शाइनी और मजबूत बनाती है और बालों का झड़ना कम करती है। यह बालों को मुलायम बनाती है और रूसी की समस्या से भी राहत दिलाती है। मेंहदी बालों के लिए बहुत गुणकारी होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल का भी एक तरीका होता है। 

Advertisment

अगर आप मेंहदी का इस्तेमाल सही तरीके से नही करते हैं तो आपको इसके सारे गुण नही मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आप घर किस प्रकार मेंहदी का सही तरीके से इस्तेमाल करके इसके पूरे बेनेफिट्स ले सकते हैं।

इस तरीके से लगाएं बालों में मेंहदी -

1. मेंहदी को बालों पर लगाने से पहले कम से कम आधे से एक घंटा तक भिगोकर रखना चाहिए। मेंहदी को भिगोने के लिए प्लास्टिक या स्टील के बर्तन का इस्तेमाल नही करना है। इसे हमेशा लोहे के बर्तन में ही भिगो कर रखना है। 

Advertisment

2. बालों पर मेंहदी लगाने के लिए इसके पहले बालों को नही धोना है। अगर आप मेंहदी लगा रहे हैं तो इसके 12 घंटे पहले तक बालों को ना धोएं। मेहदी लगाने से कुछ घंटो पहले आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ऑलिव ऑयल बहुत फायदेमंद होता है।

3. मेंहदी के और भी अच्छे रिजल्ट पाने के लिए आप इसमें नींबू या फिर अंडे या चाय पत्ती का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

4. अगर आपके ऑयली बाल हैं तो आप महीने में आराम से दो बार मेंहदी लगा सकते हैं लेकिन अगर आपके बाल ड्राई हैं तो आपको इसके रेगुलर इस्तेमाल से बचना चाहिए।

Advertisment

5. बालों में मेंहदी लगाने के दो घंटे तक इसको ऐसे ही रहने दे। उसके बाद बालों को धो लें। याद रखें की मेंहदी को काफी लंबे समय तक या रात भर बालों पर लगाकर नही रखना है। ऐसा करने से बाल ज्यादा ड्राई होते हैं। 

6. मेंहदी को बालों से धोने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल ना करें। इसे सादे पानी से ही धोएं।

7. क्योंकि मेंहदी की तासीर ठंडी होती है इसलिए सर्दियों में मेंहदी का रेगुलर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Mehendi Henna
Advertisment