Breast Self Examination: कैसे करें घर पर ब्रेस्ट सेल्फ एग्जाम?

महिलाओं के शरीर में ब्रेस्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्लैंड है जो फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम के लिए जिम्मेदार है। इसके कारण ही मां नवजात बच्चों को दूध पिला सकती है। प्यूबर्टी की उम्र में महिलाओं की ब्रेस्ट में डेवलपमेंट स्टार्ट हो जाती है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Breast

Breast Self Examination (Image Credit: Freepik)

Breast Self Examination: आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर बहुत आम हो चुका है। इसलिए हमें अपनी ब्रेस्ट को खुद जांचना आना चाहिए। आज के हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे हम घर पर अपनी ब्रेस्ट का एग्जामिनेशन कर सकते हैं। इससे पहले हम ब्रेस्ट के बारे में बेसिक कुछ चीज जानेंगे। चलिए जानते हैं-

Breast Self Examination: कैसे करें घर पर ब्रेस्ट सेल्फ एग्जाम?

Advertisment

महिलाओं के शरीर में ब्रेस्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्लैंड है जो फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम के लिए जिम्मेदार है। इसके कारण ही मां नवजात बच्चों को दूध पिला सकती है। प्यूबर्टी की उम्र में महिलाओं की ब्रेस्ट में डेवलपमेंट स्टार्ट हो जाती है। हर महिला में ब्रेस्ट का साइज बिल्कुल अलग होता है। यह बिल्कुल नॉर्मल बात है। इसके साथ ही महिलाओं को हर स्टेज पर ब्रैस्ट की शेप, साइज और वेट में फर्क देखने को मिलता है जैसे प्यूबर्टी, पीरियड्स, प्रेगनेंसी, ब्रेस्टफीडिंग और मेनोपॉज। 

Breast self examination

हर महिला को ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन जरूर आना चाहिए। इससे हम ब्रेस्ट में होने वाले बदलावों के बारे में जान सकते हैं और अपने डॉक्टर से भी डिस्कस कर सकते हैं। यह ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचाने में मदद करता है।  इससे आप जल्दी एक अच्छे ट्रीटमेंट की तरफ बढ़ सकते हैं। 

क्या होता है?

ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन एक प्रक्रिया है जिसमें हम कुछ स्टेप्स को फॉलो करते हैं और उनकी मदद से अपनी ब्रेस्ट की जांच करते हैं। अगर आप नियमित तौर पर अपनी ब्रेस्ट की जांच करते हैं तो आप ब्रेस्ट कैंसर  के लक्षणों को पहचान सकते हैं। इससे  ब्रेस्ट के बारे में भी काफी जानकारी मिलेंगी। 

कैसे किया जाता है सेल्फ ब्रेस्ट एग्जाम 

आईने के सामने

Advertisment

आईने के सामने ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन के लिए सबसे पहले आपको अपने बदन के कपड़ों को उतार देना है। इसके बाद शीशे के सामने खड़े होकर अपने हाथों को हिप्स पर रखते हुए शीशे में देखना है। जहां आप ब्रेस्ट के साइज, शेप और रंग की जांच करेंगे। इसके साथ सूजन को ढूंढे और साथ ही देखें स्तनों में कोई अंतर तो नहीं नजर आ रहा। अगर बदलाव आपकी निगरानी में आ रहा है तो उसे डॉक्टर की साथ जरूर साँझा करें। 

खड़े होकर सेल्फ एग्जाम 

खड़े होकर भी ब्रेस्ट को एग्जाम किया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी ब्रेस्ट के चारों तरफ उंगलियों के आगे वाले भाग को गोल घुमाते हुए जांच करें। इस दौरान ब्रेस्ट में सूजन, साइज या शॉप में कोई बदलाव जांचें। त्वचा पर भी ध्यान दें। इसके आगे आप दाहिने बांह को सिर के पीछे लिजाकर कांख के पास के टिश्यू को दबाकर चेक करें।

लेटकर करें सेल्फ एग्जाम 

अगले स्टेप में आप लेटकर ब्रैस्ट की जाँच खुद कर सकते हैं। इसके लिए अपने दाहिने कंधे के नीचे एक तकिया रखें और दाहिने हाथ को अपने सिर के पीछे रखें। लेटने के बाद अपने दाहिने हाथ से अपने बाएं ब्रैस्ट को महसूस कीजिए। इसके बाद बाएं हाथ से अपने दाहिने ब्रैस्ट को महसूस करिए। इससे देखें कि आपको कोई लम्प या फिर बदलाव नजर आ रहा है। यह भी देखें आपकी त्वचा लाल तो नहीं है। निप्पल को दबाकर यह चेक करें कि लिक्विड जैसे कुछ पानी, दूध या पीला पदार्थ तो नहीं निकल रहा है। 

ब्रेस्ट के मुख्य तौर पर तीन पार्ट होते हैं-

Advertisment

ब्रैस्ट सबसे मुख्य हिस्सा है जो हमें आसानी से दिखाई देता है। यह काफी आकर्षित होता है। कुछ लोग महिलाओं की ब्रेस्ट को सेक्शुअलाइज भी करते हैं। जिसके कारण महिलाएं पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग करने में महसूस नहीं कर पाती। 

दूसरा महत्वपूर्ण पार्ट एरोला होता है। यह निप्पल के आसपास गोलाकार गहरे रंग का क्षेत्र होता है। 

तीसरे नंबर पर निप्पल आती हैं। यह स्तन का उभरा हुआ सिरा हैं जहां से दूध निकलता है। 

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Breast Self Examination ब्रेस्ट