/hindi/media/media_files/ItzNUOjeifeuCwLqD455.png)
Cases Of Sexual Violence In Air Travel How Safe Is Air Travel For Women (Image Credit - HerZindagi)
Cases Of Sexual Violence In Air Travel How Safe Is Air Travel For Women: महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा जितना बड़ा है यह मुद्दा उतना ही गम्भीर होता जा रहा है। जहां आमतौर पर तमाम यौन हिंसा के केस देखने को मिलते हैं वहीं पिछले काफी समय से हवाई यात्रा के दौरान भी महिलाओं के साथ ऐसे केस देखने को मिले हैं जो बहुत ही गम्भीर रहे हैं। जैसे अन्य परिवहन सेवाएं सभी के लिए हैं वैसे ही हवाई यात्रा भी बिना किसी लिंग भेद के सभी के लिए है। लेकिन अन्य जगहों की तरह ही हवाई यात्रा के दौरान भी महिलाओं के साथ यौन हिंसा का स्तर बढ़ा है। पहले के समय में ऐसा कम देखा जा रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें तेजी से आने लगी हैं जिनमें प्लेन में यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उन्हें छूने की कोशिश की गई यहाँ तक कि उनके ऊपर पेशाब करने तक की खबरें आयीं।
हवाई यात्रा में भी यौन हिंसा के मामले, कितना सेफ है महिलाओं के लिए हवाई सफर?
अब तक ऐसा माना जाता था कि बसों, रेलगाड़ियों और अन्य सवारियों में यात्रा करना महिलाओं के लिए सेफ नहीं है। लेकिन हवाई यात्रा को आमतौर पर सभी के लिए सेफ माना जाता था। इसका कारण मुख्य तौर पर यह था कि हवाई यात्रा में आम लोगों का जाना आसान नहीं था और सभ्य लोगों की वजह से हवाई यात्रा महिला हो या पुरुष सभी के लिए सेफ थी। उन्हें आने जाने में किसी प्रकार का खतरा या समस्या नहीं होती थी। ऐसा महिलाओं के साथ भी था क्योंकि कोई भी सभ्य इंसान किसी महिला के साथ अभद्रता का व्यवहार नहीं करता था। लेकिन अब ऐसा बिलकुल भी नहीं रहा है। आये दिन हवाई जहाजों में जाने वाली महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएँ देखने को मिलने लगी हैं।
हवाई यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न के कुछ मामले
अगर बात की जाए हवाई यात्रा के दौरान हुई यौन उत्पीड़न की घटाओं की तो हाल ही में एक महिला अपनी बीमारी के इलाज के बाद प्लेन से मुंबई से यात्रा कर रही थी जिस दौरान साथ बैठे एक पुरुष यात्री ने उसे गलत तरह से छूने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने और कैबिन क्रू से शिकायत करने के बाद वह माफ़ी मांगने लगा। इंडिगो ने बाद में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया है और FIR दर्ज करा दी गई है।
इसके साथ ही बीते 26 जुलाई को एक महिला डॉक्टर को यात्रा के दौरान उसके साथ बैठे सह यात्री प्रोफेसर द्वारा गलत तरीके से छूने की कोशिस की गई जिस पर महिला डॉक्टर ने कैबिन क्रू से शिकायत की तो FIR दर्ज कराई गई।
अमेरिका के लन्दन से न्यू जर्सी जा रही एक फ्लाइट में महिला के साथ रेप किया गया। यह घटना बिजनेस क्लास में हुई। उस व्यक्ति पर बाद में केस भी हुआ लेकिन जमानत मिल गई।
साल 2022 में 26 नवम्बर को एक महिला यात्री न्यूयार्क से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थी उस दौरान नशे में धुत एक मेल पैसेंजेर ने उसके ऊपर पेशाब कर दी। महिला ने रोकने की कोशिस की लेकिन वह नहीं माना। जिसकी वजह से महिला के कपड़े जूते और बैग सब भीग गया।
ऐसी तमाम घटनाएँ हुई हैं जो साफ़ तौर पर यह दर्शाती हैं कि अब हवाई यात्रा के दौरान भी महिलाओं की सेफ्टी उतनी नहीं जितनी पहले थी और इसका कारण कहीं ना कहीं विमान कम्पनियों की लापरवाही है। क्योंकि ऐसे केस सिर्फ महिला यात्रियों के साथ ही नही बल्कि कैबिन क्रू के मेम्बर्स के साथ भी देखे गये हैं।