Advertisment

Cinnamon Winter Hairmask: सर्दियों में बालो पर लगाए दालचीनी हेयर मास्क

सर्दियों में बालों में रूसी की समस्या भी अधिक होती है जिस कारण बाल टूटने लगते हैं और दोमुंहे हो जाते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप दालचीनी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

author-image
Monika Pundir
New Update
cinnamon hairmask

Cinnamon Winter Hairmask

Cinnamon Winter Hairmask: सर्दियों में बालों पर लगाएं दालचीनी हेयर मास्क

Advertisment

सर्दियों में ठंड का असर बालों पर भी पड़ता है जिस कारण बालों की चमक खो जाती है और बाल ड्राई हो जाते हैं। सर्दियों में बालों में रूसी की समस्या भी अधिक होती है जिस कारण बाल टूटने लगते हैं और दोमुंहे हो जाते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप दालचीनी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हेयर मास्क बालों की समस्याओं को दूर कर उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है। दालचीनी पाउडर में कुछ अलग अलग चीजें मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जा सकता हैं जो सर्दियों में बालों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

1. दालचीनी और शहद

शहद और दालचीनी से बना हेयर मास्क बालों को शाइनी और सॉफ्ट बनाने में फायदेमंद है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एक चम्मच शहद, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और दो चम्मच दालचीनी पाउडर लेकर अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। इस हेयर मास्क को अपने बालों पर 15 से 20 तक के लिए लगाकर रखना है और बाद में सादे पानी से बालों को धो लेना है।

Advertisment

2. दालचीनी और नारियल तेल

नारियल तेल और दालचीनी से बना हेयर मास्क बालों को पोषण देकर उन्हें नमी देता है और तेजी से ग्रोथ बढाने में मदद करता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच नारियल तेल लेना है। इन दोनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार करना है। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प कर लगाकर कुछ देर तक मसाज करना है। इस मास्क को अपने बालों पर आधा घंटा लगा कर रखना है। बाद में हल्के गर्म पानी से बालों को धो ले।

3. दालचीनी और कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल और दालचीनी से बना हेयर मास्क बालों की ड्राईनेस को खत्म करने में मदद करता है और बालों का झड़ना कम करता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको दो चम्मच कैस्टर ऑयल, दो चम्मच दालचीनी पाउडर और चार से पांच बूंद रोजमैरी एसेंशियल ऑयल चाहिए। इन सभी चीजों को अच्छे मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। इस मास्क को स्कैल्प और बालों पर लगाकर मसाज करे और इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो ले।

Cinnamon Winter Hairmask
Advertisment