Creating Awareness About Menstruation: सदियों से महिलाओं के साथ Periods के दिनों में भेदभाव होता आ रहा है और आज भी यह खत्म नहीं हुआ है। महिलाओं के साथ हो रहे इस भेदभाव के बहुत सारे कारण दिए जाते हैं। आज के समय में महिलाओं के पास पीरियड्स को मैनेज करने के बहुत सारे तरीके हैं जिस वजह से पीरियड कभी भी उनकी लाइफ में बाधा नहीं बन सकता हैं। लेकिन बहुत सारे लोग अपनी मानसिकता को बदलने के लिए तैयार नहीं है जिसकी वजह से महिलाओं को आज भी पीरियड के समय में भेदभाव सहन करना पड़ता है और गंदी स्थितियों में रहने के लिए मजबूर हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप पीरियड्स के प्रति अवेयरनेस पैदा कर सकते हैं-
Periods के बारे में महिलाओं को कैसे अवेयर किया जा सकता है?
यह एक नॉर्मल प्रोसेस है
पीरियड्स को लेकर महिलाओं को अवेयर करना बहुत जरूरी है। आपको महिलाओं को यह बताना चाहिए कि पीरियड कोई बीमारी नहीं है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है जिसमें कुछ भी गलत नहीं है। इससे आप अपवित्र नहीं बन जाते हैं या फिर आप गंदे नहीं होते हैं। आप परिवार के बीच में रह सकते हैं, रसोई में खाना बना सकते हैं और नॉर्मल दिनों की तरह अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। यह कोई नेचर से बाहर की चीज नहीं है।
पुरुषों को देना चाहिए सहयोग
ऐसे में पुरुषों की भूमिका बहुत बढ़ जाती है। उन्हें भी महिलाओं का साथ देने की जरूरत है। उन्हें अपनी जिंदगी में मौजूद महिलाओं का सपोर्ट करना चाहिए जैसे उनके साथ बैठ सकते हैं या फिर उनके लिए खाना या चाय बना सकते हैं। इन दिनों में महिलाओं के मूड स्विंग्स भी बहुत होते हैं तो अगर वे उनके मूड को समझने की कोशिश करेंगे और उनके साथ प्यार से रहेंगे तो महिलाओं के लिए भी चीजें आसान हो जाएंगी। ऐसे में फूड क्रेविंग्स का भी ध्यान पुरुषों को ही रखना चाहिए। जब महिलाओं को पुरुषों का सपोर्ट मिलता है तो उन्हें स्ट्रेस भी नहीं होता है बल्कि हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं।
पीरियड मैनेजमेंट के बारे में बताना जरूरी
पीरियड्स मैनेजमेंट के बारे में महिलाओं को अवेयर करना बहुत जरूरी है। महिलाओं को पता होना चाहिए कि पीरियड्स के दिनों में हाइजीन मेंटेन करने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जैसे पैड, टैम्पोन, मेंस्ट्रूअल कप या फिर पीरियड पेंटी आदि। यह बहुत ज्यादा सुरक्षित तरीके होते हैं। महिलाओं को गंदा कपड़ा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में पीरियड क्रैंप्स को मैनेज करने के लिए हीटिंग पैड्स भी मौजूद होते हैं।
पीरियड्स के बारे में पूरी जानकारी होना महिलाओं को बहुत जरूरी है। एक लड़की को पीरियड्स आने से पहले ही इसकी बेसिक जानकारी जरूर होनी चाहिए और जब उसे पीरियड आना शुरू हो जाए तब उसे इसके बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही जानकारी को अपडेट भी करते रहना चाहिए। महिलाओं के साथ इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। उन्हें यह मत सिखाएं कि इसके बारे में किसी को नहीं बताना नहीं या फिर इसे छुपाना है। इससे समस्या ज्यादा बड़ी बन जाती है। महिलाओं को पीरियड्स के कारण खुद को गलत महसूस करवाने की जरूरत नहीं है बल्कि सही जानकारी के साथ इसे मैनेजमेंट करना आना चाहिए।