Chaitra Navratri: नवरात्रि के कन्या पूजन में जरूर दें यह शुभ चीजें

ब्लॉग: इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन मां दुर्गा के स्वरूप किया जाता है। जिससे माता का आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। साथ ही बच्चियों को भोजन कराने के बाद उन्हें कुछ उपहार देना भी शुभ होता हैं।

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
 नवरात्रि के कन्या पूजन में जरूर दें यह शुभ चीजें

Do Give This Auspicious Things During Kanya Poojan Of Navratri: मां दुर्गा को समर्पित नौ दिन बहुत ही उत्तम व खास माना जाता है। विशेषतौर पर अष्टमी और नवमी तिथि इन नौ दिनों में सबसे महत्वपूर्ण हैं। वहीं, इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर शुक्रवार को पड़ा है। वैसे तो अलग-अलग जगह अष्टमी और नवमी दोनों ही दिन कन्या पूजन का प्रचलन है। जिसे कंजक पूजन या कुमारी पूजन भी कहा जाता है, लेकिन ज्यादातर नवमी के दिन ही कन्या पूजन का विशेष महत्व है। जो धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ समाज में नारी सम्मान और प्रतिष्ठा को भी दर्शाता है। इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन मां दुर्गा के स्वरूप किया जाता है। जिससे माता का आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। कन्या पूजन पर नौ बच्चियों का पूजन करना शुभ माना जाता है। साथ ही बच्चियों को भोजन कराने के बाद उन्हें कुछ उपहार देना भी शुभ होता हैं।

Advertisment

कन्या पूजन क्यों किया जाता है?

पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा जी के कहने पर एक बार इंद्रदेव ने कन्या पूजन किया था, क्योंकि इंद्रदेव मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते थे, इसलिए वो अपनी इच्छा लेकर ब्रह्मा जी के पास पहुंचे। जिस पर भगवान ब्रह्मा ने इंद्रदेव से कहा कि यदि आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप कन्याओं का पूजन करें और उन्हें भोजन करवाएं। जिसके बाद मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इंद्रदेव ने विधिवत कन्याओं का पूजन किया, तब जाकर उन्हें मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। तभी से कन्या पूजन की परंपरा शुरू हो गई और नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मां दुर्गा के नौ रूपों को स्वरूप मान कर किया जाता हैं।

कन्या पूजन पर उपहार में दें यहे शुभ चीजें

Advertisment

जीवन में माता रानी का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए आप कन्या पूजन पर बालिकाओं को यह कुछ शुभ उपहार दे सकते हैं, जिससे घर में सुख और समृद्धि की बढ़ोतरी होगी।

  • कन्या पूजन के बाद छोटी बच्चियों को श्रृंगार से संबंधित उपहार देना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें आप खूबसूरत लाल कपड़े के साथ बिंदी और चूड़ी दे सकते हैं। मान्यता है कि उन कन्याओं द्वारा यह भेंट स्वरूप को स्वीकार करना सीधे मां द्वारा स्वीकार किया जाना है।
  • आप छोटी बच्चियों को उनके पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे स्टडी किट दे सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वह अपने पढ़ाई के लिए कर सकती हैं। 
  • बच्चियों को दक्षिणा के साथ-साथ फल सामग्री से संबंधित चीजे भी उपहार में दें। इसके लिए आप उन्हें केला या नारियल दे सकते हैं। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी, क्योंकि यह दोनों चीज मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के प्रिय हैं।
  • विदा होती कन्याओं को कोचा दिया जाता हैं। जिसमें आप गुड़ और चावल दे सकते हैं, जो कोचा में बेहद शुभ माना जाता है और मान्यता है कि गुड़ और चावल से घर में संपन्नता आती है। 
  • भोजन कराने के बाद उपहार में दक्षिणा देना शुभ माना जाता है। इसके लिए आप उन्हें अपने सुविधा अनुसार दक्षिणा दे सकते हैं। जिसके बाद आप उनका आशीर्वाद अवश्य लें। 
  • कन्याओं को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें हेयर बैंड, क्लिप और हेयर एसेसरीज से जुड़ी चीजें दे सकते हैं, जो उन्हें काफी पसंद होता है।
  • आप कन्या पूजन के बाद उन बच्चियों को स्टील के बर्तन गिफ्ट कर सकते हैं। जो कि इको फ्रेंडली भी होते हैं। इसके अलावा आप स्टील लंच बॉक्स या स्टील से जुड़ी कोई भी चीज दे सकते हैं, जो उनके काम में आ सकता है।
  • यदि आपका बजट अच्छा है, तो आप उन्हें सुंदर से बॉक्स में ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट कर सकते हैं, जो उन्हें काफी पसंद आएगा। 
  • आप उन्हें क्ले आर्ट किट भी दे सकते हैं, जिसे देख वो काफी खुश हो जाएंगी और उनके उपयोग में भी आ जाएगा।
शारदीय नवरात्रि नवरात्रि पूजा विधि नवरात्रि Maa Durga Navratri