Dhanteras 2024: धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें, मानी जाती हैं अशुभ

ब्लॉग: धार्मिक मान्यता के मुताबिक धनतेरस पर घर में सुख और समृद्धि आती है, लेकिन इस शुभ दिन पर दुर्भाग्य से दूर रहने के लिए कुछ चीजों को खरीदना अशुभ फल देता है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Dhanteras 2024

Do Not Buy These Things On Dhanteras: सनातन धर्म में धनतेरस का दिन बहुत शुभ माना गया है। इस साल यह पवन पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक धनतेरस पर घर में सुख और समृद्धि आती है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन सोना, चांदी व बर्तन आदि कई चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना गया है, लेकिन इस शुभ दिन पर दुर्भाग्य से दूर रहने के लिए कुछ चीजों को खरीदना अशुभ फल देता है। जिससे घर में दरिद्रता आने के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।

Advertisment

धनतेरस पर ना खरीदे यह चीजें

1. काली चीज 

शुभ दिन के अवसर पर काली चीजों का इस्तेमाल करना अशुभ होता है, इसलिए धनतेरस के दिन काले रंग के किसी भी चीज को घर में नहीं लानी चाहिए, क्योंकि काला रंग अशुभता का प्रतीक माना गया है। इस दिन काले रंग के वस्त्र को भी धारण करने से बचें।

2. लोहा 

धनतेरस के दिन लोहे से बने किसी भी सामान को खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता हैं, जो इस दिन खरीदने से नकारात्मक प्रभाव देता है।

3. धारदार चीज

इस दिन भूलकर भी नुकीली व धारदार चाकू, कैंची जैसी चीजें ना खरीदें, क्योंकि इसकी खरीदारी से इस दिन भगवान धन्वंतरि नाराज हो जाते हैं। जिससे घर में सुख व शांति भिन्न हो जाती है।

Advertisment

4. कांच 

धनतेरस पर कई लोग बर्तन खरीदते हैं, जो कि शुभ भी होता है, लेकिन कांच के बर्तन इस दिन खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि कांच का संबंध राहु से होता है। जिसे खरीदने से घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ने के साथ-साथ कलह भी उत्पन्न होता है।

5. एल्युमिनियम का सामान 

इस शुभ अवसर पर एल्युमिनियम से बने किसी भी तरह के बर्तन को ना खरीदें। इसे खरीदने से राहु का प्रभाव जीवन में बहुत ज्यादा हो जाता है। साथ ही यह दुर्भाग्य का सूचक भी माना गया है।

6. प्लास्टिक का सामान 

वैसे भी प्लास्टिक के सामान को घर में लाने से बरकत नहीं आती है, इसलिए धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर तो बिल्कुल भी प्लास्टिक से बने किसी भी चीज को घर ना लाएं।

Advertisment

7. तेल 

इस दिन तेल या तेल उत्पाद घी, रिफाइंड जैसी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए, जो घर में अशुभता का फल प्रदान करता है।

8. कार 

धनतेरस को शुभ दिन माना जाता है, इसलिए कई लोग धनतेरस पर कार खरीदने की योजना बनाते हैं, लेकिन मान्यता के मुताबिक यदि आपको कार खरीदना हैं, तो आप कार का भुगतान धनतेरस के एक दिन पहले ही कर दें

Diwali 2024 दिवाली धनतेरस