Advertisment

Postpartum Drink Ajwain Water: डिलीवरी के बाद अजवाइन पानी के फायदे

डिलीवरी के बाद होने वाली परेशानियों और शरीर को जल्दी रिकवर करने के लिए अजवाइन पानी बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस हैल्थ ब्लॉग में जानते हैं डिलीवरी के बाद अजवाइन पानी पीने के फायदे-

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update
postpartum drink ajwain water

postpartum drink ajwain water

Postpartum Drink Ajwain Water: डिलीवरी के बाद अजवाइन पानी पीने के फायदे जाने-

Advertisment

डिलीवरी के बाद नई माताओं के शरीर में काफी कमजोरी होती है। इस दौरान उन्हें खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। सबसे ज्यादा ध्यान उन्हें अपने खानपान पर देना होता है। इस दौरान उन्हें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो उनके शरीर को जल्दी रिकवर होने में मदद करें साथ ही उनके शरीर में किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट को ना बढ़ावा दें। 

Ajwain pani ke fayde: डिलीवरी के बाद होने वाली परेशानियों और शरीर को जल्दी रिकवर करने के लिए अजवाइन पानी बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस हैल्थ ब्लॉग में जानते हैं डिलीवरी के बाद अजवाइन पानी पीने के फायदे-

1. वजन कम करने में सहायक

Advertisment

अजवाइन में कैलशियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, निकोटीनिक एसिड जैसे जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो डिलीवरी के बाद वजन कम करने में मदद करते हैं। डिलीवरी के बाद अजवाइन पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट तेजी से बढ़ता है जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

2. ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में सहायक

डिलीवरी के बाद महिलाओं को अजवाइन पानी पीने का एक बड़ा फायदा यह मिलता है कि उनके ब्रेस्ट में मिल्क बढ़ता है। जिन महिलाओं को डिलीवरी के बाद स्तन में दूध ना बनने की शिकायत रहती है उनके लिए अजवाइन पानी काफी फायदेमंद हो सकता है।

Advertisment

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

डिलीवरी के बाद अजवाइन पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथ ही यह शरीर में दर्द से राहत भी चलाता है। इस पानी में मौजूद एंटी इन्फलामेंट्री गुण शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करते हैं।

4. पाचन शक्ति बढ़ाएं

Advertisment

डिलीवरी के बाद अजवाइन पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को बढ़ाता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी पेट संबंधित समस्याओं को दूर करता है।

इस प्रकार बनाएं अजवाइन पानी-

• अजवाइन पानी बनाने के लिए एक चम्मच अजवाइन और एक गिलास पानी ले।

Advertisment

• सबसे पहले अजवाइन को थोड़ा भून ले, जब उसमें से खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दे।

• अब एक पैन में अजवाइन और एक गिलास पानी को मिला दे और इन्हें उबालें।

• पानी को तब तक उबालें जब तक पानी का रंग भूरा ना हो जाए।

• अब इस पानी को गैस से उतार कर ठंडा होने दें, ठंडा होने के बाद पानी को छान कर पिएं।

postpartum drink ajwain water ajwain pani ke fayde
Advertisment