Fitness Tips: 5 टिप्स को करें फॉलो, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

शरीर को फिट रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। अगर आप हर रोज सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी पिएं तो उससे आपका पेट हमेशा साफ रहेगा और आपको फिट रखेगा। जाने अधिक जानकारी आज के इस फ़ीचर्ड ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
fitness tips

Fitness Tips

Fitness Tips: आज के समय हर कोई फिट रहना चाह रहा है। सभी लोग अपने सेहत को लेकर सचेत हो रहे हैं और होना भी चाहिए। इसके लिए आपको नियमित  रूप से पौष्टिक खाना खाना चाहिए। उसके साथ रोजाना व्यायाम और योगा करना होगा। तब जाकर आपका शरीर फीट रहेगा और इसके साथ ही साथ आपको कोई भी बीमारी छू ना सकेगी और आप हमेशा तंदुरुस्त रहेंगे। अगर हम अपने रोजाना के दिनचर्या से फास्ट फूड को हटा दे तो हमारी आधी बीमारी खुद पर खुद दूर हो जायेगी और हम फिट भी रहने लगेंगे। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय को जो हमारे सेहत को रखे सीट।

1.संतुलित मात्रा में खाना खाएं 

Advertisment

रोजाना अपने आप को फिट रखने के लिए संतुलित आहार खाएं और अपने डाइट में प्रोटीन दूध, फल और सब्जियों को शामिल करें। अपने शरीर से सुस्ती को दूर करने के लिए और ऊर्जा पाने के लिए भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का प्रयोग करें।

2. नियमित रूप से व्यायाम करें।  

हमारे शरीर को फिट रखने में workout का बहुत बड़ा योगदान रहता है। इससे हम सिर्फ फिट नहीं रहते बल्कि हमारा दिमाग हमेशा फ्रेश महसूस करता है और हम 24 घंटे पूरे activeness के साथ काम करते हैं।

3.पर्याप्त मात्रा में नींद ले  

Advertisment

अगर हम अपने शरीर को फिट रखना चाहते हैं तो आवश्यकतानुसार नींद लेना बहुत जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से ना सिर्फ हमारा शरीर फिट रहता है बल्कि टेंशन से भी राहत मिलती है और सारी थकान भी दूर हो जाती है। हमें कम से कम 7 से 8 घंटे नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है।

4. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं  

शरीर को फिट रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। अगर आप हर रोज सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी पिएं तो उससे आपका पेट हमेशा साफ रहेगा और आपको फिट रखेगा। आपकी पाचन क्रिया भी सही रहेगी।1 दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी जरूर पिएं।

5. रोजाना दूध पिएं 

Advertisment

हमें हर रोज एक ग्लास गर्म दूध का सेवन जरूर करनी चाहिए। अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो आप को नियमित रूप से सुबह शाम दूध पीना चाहिए। इससे आप स्वस्थ और फिट रहेंगे। दूध सभी उम्र वाले के लिए बना है इसलिए इसे बड़े बच्चे तथा बुजुर्ग कोई भी पी सकता है। दूध हमारे शरीर के हड्डियों को मजबूत होने में काफी मदद करता है।

fitness fitness Tips workout