Post Delivery Diet: डिलीवरी के बाद ये खाने से जल्दी होगा शरीर रिकवर

डिलीवरी के बाद महिलाओं को बीज और नट्स का सेवन करना चाहिए। इनमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की रिकवरी के लिए फायदेमंद होते हैं। इस ब्लॉग में पढे डिलीवरी के बाद जरूरी फूड्स के बारे में-

Monika Pundir
22 Nov 2022
Post Delivery Diet: डिलीवरी के बाद ये खाने से जल्दी होगा शरीर रिकवर

Post Delivery Diet

Post Delivery Diet: महिलाओं को शिशु को जन्म देने के बाद काफी देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि इस दौरान उनका शरीर रिकवर करने की अवस्था में होता है। डिलीवरी के बाद महिलाएं काफी कमजोर हो जाती हैं जिस कारण उनके शरीर में काफी तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है। इसलिए डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने खानपान पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है ताकि उनके साथ-साथ बच्चे का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें डिलीवरी के बाद महिलाओं को जल्दी शरीर की रिकवरी करने के लिए खाना चाहिए।

1. बीज और नट्स

डिलीवरी के बाद महिलाओं को बीज और नट्स का सेवन करना चाहिए। इनमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की रिकवरी के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने के लिए आप इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रख सकती हैं वह सुबह खा सकते हैं साथ ही किसी स्मूदी या फिर दही में मिलाकर भी इनका सेवन किया जा सकता है।

2. मिलेट्स

मिलेट्स का प्रयोग आप कई तरीके से कर सकते हैं| आप इनका सेवन रोटी, चीला आदि के रूप में कर सकते हैं। मिलेट्स में कैल्शियम आयरन और मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके शरीर को ऊर्जा देने के लिए फायदेमंद होते हैं|

3. हल्दी

हल्दी एक प्रकार की प्राकृतिक औषधि है और यह अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। डिलीवरी के बाद आपको हल्दी का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। इसमें एंटीइन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं| हल्दी का सेवन आप अपने खाने में मसाले के रूप में कर सकते हैं साथ ही दूध में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

4. आंवला

डिलीवरी के बाद आंवला खाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आंवला खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है साथ ही संक्रमण के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। आप आंवले का प्रयोग कई रूप से कर सकते हैं जैसे कि आंवले की कैंडी, मुरब्बा, अचार, चटनी आदि।

5. मोरिंगा

डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मोरिंगा का सेवन करना चाहिए। मोरिंगा में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है जिस कारण यह हमारे शरीर में हड्डियों को मजबूत करने के लिए काफी मददगार साबित होता है।

अगला आर्टिकल