Advertisment

November Horoscope : जानिए नवंबर महीने का संपूर्ण राशिफल

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

भारत में एक नहीं बल्कि अनेक शास्त्र हैं। सबसे लोकप्रिय शास्त्र है ज्योतिष शास्त्र क्योंकि यह आपके संपूर्ण भविष्य के बारे में बता सकता है। तो आइए आज का राशिफल के बारे में जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अभिषेक जी द्वारा-

Advertisment

November horoscope predictions:



1. मेष राशि

मेष राशि वालों को नवंबर महीने में बजट बनाकर चलने की जरूरत है। धन निवेश के फैसले में जल्दबाजी न करें। आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में उतार - चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

2. वृषभ राशि  

वृषभ राशि वालों को नवंबर महीने में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस महीने आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।करियर के लिहाज से यह महीना शुभ है। इस दौरान आपको पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

3. मिथुन राशि

Advertisment

मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर का महीना शुभ रहने वाला है। इस महीने आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। निवेश सोच - समझकर करें।

4. कर्क राशि

कर्क राशि वालों को नवंबर महीने में सोच - समझकर काम करने की जरूरत है। इस महीने आप यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने नौकरी में खतरा मंडरा सकता है। महीने के बीच में परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

Advertisment

5. सिंह राशि  

सिंह राशि वालों के लिए नवंबर माह लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको क्षेत्रों में कुछ सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक तनाव हो सकता है।

6. कन्या राशि

Advertisment

कन्या राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

7. तुला राशि

तुला राशि वालों को नवंबर महीने में ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपको सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

Advertisment



8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को नवंबर महीने में काफी उतार - चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान लेन - देन से बचने की जरूरत है, वरना आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

9. धनु राशि

Advertisment

धनु राशि वालों के लिए नवंबर महीना काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान  पेशा करने वाले जातकों को सफलता के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक तनाव बढ़ सकता है ।

10. मकर राशि

नवंबर महीने में मकर राशि वालों को धन प्राप्ति होने की संभावना है। इस दौरान आपका आर्थिक जीवन सुधर सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरी को लेकर विदेश से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को नवंबर महीने में मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मान - सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

12. मीन राशि

मीन राशि वालों को नवंबर महीने में आर्थिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आर्थिक चुनौतियों का डटकर सामना करें, सफलता हासिल होगी।

Advertisment