Colour Affects Mood: किस तरह रंग हमारे मूड को करता है प्रभावित?

रंग हमारे ज़िंदगी मे बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। अलग-अलग रंग हमारे जीवन को अलग तरीकों से प्रभावित करता है। रंग का हमारे मूड को अच्छा या बुरा बनाने मे बड़ा हाथ होता है। यहाँ जानेंगे कैसे रंग हमारे मूड को प्रभावित करता है।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
How Colour Affects Our Mood

How Colour Affects Our Mood (Image Credit: Pinterest)

Colour Affects Mood: रंग हमारे ज़िंदगी मे बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। अलग-अलग रंग हमारे जीवन को अलग तरीकों से प्रभावित करता है। रंग का हमारे मूड को अच्छा या बुरा बनाने मे बड़ा हाथ होता है। यहाँ जानेंगे कैसे रंग हमारे मूड को प्रभावित करता है। 

किस तरह रंग हमारे मूड को करता है प्रभावित

1. Red  

Advertisment

लाल रंग काफी गहरा रंग होता है जो प्यार, गुस्सा और खतरे को दर्शाता है। इस तरह के रंग लोगों को काफी जल्दी आकर्षित करते है। प्यार के लिए यह रंग किसी को आकर्षक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है या अगर आप अपने प्रेमी के साथ है तब आप इस तरह के रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग खतरे को दर्शाता है क्योंकि यह लोगों के नजर मे काफी जल्दी आ जता है जिससे लोग खतरे का संकेत पहले ही देख लें। जैसे अगर आगे खतरा है तो लाल रंग से डेंजर का साइन बना देने से लोग सतर्क हो सकते हैं। 

2. Blue 

नीला रंग लाल से एक दम उल्टा है। यह रंग शांति का प्रतीक है। यह दिमाग को काफी शांत और फ्रेश महसूस करवाता है। यह किसी पर भी भरोसा जीतने मे भी काफी मदद करता है। इस तरह के रंग के कपड़े को अगर आप अपने बिजनस के समय या किसी प्रोजेक्ट लेने के समय पहनते हैं तो यह सामने वाले को आप पर भरोसा करवाने में मदद करेगा। 

3. Pink 

गुलाबी रंग काफी लाइट होता है जो प्यार और शांति को दर्शाता है। इस तरह के रंग आपको कोई भी तरह के परिस्थिति मे शांत करने मे मदद करती है। यह आपके गुस्से और स्ट्रेस को कम करता है साथ ही ज्यादा हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर भी कम होते हैं। 

4. Green 

Advertisment

हरा रंग प्रकृति से जुड़ा है जो हमारे मूड को फ्रेश महसूस करवाता है और दिमाग काफी शांत रहता है। अगर आपका मूड काफी खराब है या आप कोई बात से काफी दुखी है तो आप इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप अपने बेडरूम या लिविंग रूम मे इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे पूरे परिवार का मूड बेहतर बना रहता है। 

5. Purple 

पर्पल रंग नीला रंग की तरह ही शांति का प्रतीक है। यह आपके दिमाग को शांत करने मे मदद करता है और पूरी तरीके से रिलैक्स्ड महसूस करवाता है। डार्क शैड आपको ताकतवर महसूस करवा सकता है और साथ ही यह लग्जरी के लिए भी बेहतर रंग है। 

Colour mood