Advertisment

नशे और शराब का सेवन किस तरह कर रहा है, आपकी Sexual Health को प्रभावित?

नशे और शराब का सेवन एक समस्या है जो समाज के हर वर्ग को प्रभावित करती है। यह समस्या स्त्रियों की सेक्सुअल हैल्थ पर बुरा असर डालती है। नशा न केवल महिलाओं की शारीरिक सेहत को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है।

author-image
Ritika Negi
New Update
drugs and alcohol effects on sexual health

Sexual Health (Image Credit: Newsweek)

How does drugs and alcohol affect women sexual health: नशे और शराब का सेवन एक समस्या है जो समाज के है वर्ग को प्रभावित करती है। यह समस्या स्त्रियों की सेक्सुअल हैल्थ पर बुरा असर डालती है। नशा न केवल महिलाओं की शारीरिक सेहत को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। शराब और नशा जैसे की गांजा, हेरोइन या कोकिन महिलाओं की सेक्सुअल हैल्थ को नकारात्मक तरीके से प्रभावित कर सकता है। नशे और शराब का अधिक सेवन करने से स्त्रियों की सेक्सुअल हैल्थ पर कई असर होते हैं। 

Advertisment

किस तरह प्रभावित करता है अधिक नशा और शराब का सेवन?

नशे और शराब का सेवन करने से स्त्रियों की यौन इच्छाशक्ति प्रभावित होती है। यह उनके शरीर को कमजोर कर देता है और सेक्स करने के इच्छा को कम कर देता है। नशा और शराब के अधिक सेवन से महिलाओं में हार्मोनल डिस्बैलेंस हो सकता है, जिस कारण वे सेक्सुअल रिलेशन में रुचि नहीं रखतीं और इससे उनका संबंध प्रभावित होता है। 

नशे और शराब का सेवन करने से स्त्रियों की शारीरिक सेक्सुअल हैल्थ पर असर पड़ता है। शराब के सेवन से उनकी नसों में लचीलापन आता है, जिससे उन्हें सेक्स करते वक्त असुविधा हो सकती है। नशा करने से महिलाएं अपने सेक्सुअल डिजीज के प्रति संवेदनशीलता को खो देती हैं जिस कारण उनका सेक्सुअल डिजीज के साथ संक्रमित होने का खतरा बड़ जाता है। 

Advertisment

नशे और शराब के सेवन से महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इससे उनका आत्मविश्वास घट सकता है और वे अपने शरीर को लेकर अनुभव कर रही समस्याओं को समझने में कठिनाई महसूस कर सकती हैं। यह महिलाओं के संबंधों पर भी प्रभाव डाल सकता है, जिससे उन्हें उनके पार्टनर के साथ खुशी की कमी महसूस हो सकती है। 

नशे और शराब का सेवन करने से उनके सुरक्षित संबंधों में भी खतरा होता है। अक्सर किसी भी व्यक्ति की नशे की हालत में निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है और इससे उन्हें रिश्तों में अविश्वास और असुविधा का अनुभव हो सकता है। इसके साथ ही, ये नशे सेक्स के समय निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे असुरक्षित सेक्स का खतरा बड़ जाता है। नशे और शराब के प्रभाव को कम करने के लिए महिलाओं को सेक्सुअल हैल्थ संबंधित जानकारी हासिल करनी चाहिए। वे अपनी सेहत को सुरक्षित रखने के लिए नशे और शराब की मात्रा को कंट्रोल में रख सकती हैं। 

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

women sexual health ALCOHOL Drugs affect
Advertisment