Advertisment

Sex Talks: क्या सच में ज्यादा सेक्स Vagina को ढीला कर रहा है?

योनि, यानि (Vagina) महिलाओं के शरीर का वह महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सेक्सुअल हैल्थ और संतुलित जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन कई बार महिलाओं के बीच एक गलतफहमी फैल जाती है, कि क्या सेक्स के बाद योगी ढीली हो जाती है? क्या यह सच है?

author-image
Ritika Negi
एडिट
New Update
Does sex make vagina loose

Vagina Talks (Image Credit: freepik)

Does vagina becomes loose after too much sex: योनि, यानि (Vagina) महिलाओं के शरीर का वह महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सेक्सुअल हैल्थ और संतुलित जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन कई बार महिलाओं के बीच एक गलतफहमी फैल जाती है, कि क्या सेक्स के बाद योनि ढीली हो जाती है? क्या यह सच है? सेक्स एक नेचुरल प्रोसेस है जो हर महिला अपने जीवन में अनुभव करती है। कुछ लोग मानते हैं कि ज्यादा सेक्स करने से योनि कमजोर हो जाती है, लेकिन यह गलतफहमी है। 

Advertisment

क्या सच में ज्यादा सेक्स करने से योनि (Vagina) ढीली पड़ जाती है?

सबसे पहले हमें यह समझने की आवश्यकता है कि योनि का आकार और ढीलापन किसी भी महिला के जीवन में कई परिवर्तनों का परिणाम हो सकता है, जैसे कि बढ़ती उम्र, प्रेगनेंसी। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि सेक्स के बाद योनि का ढीलापन होना किसी वैज्ञानिक स्टडीज या फिर रिसर्च से सिद्ध नहीं हुआ है। 

योनि की क्षमता और लचीलापन शरीर की नेचुरल एक्टिविटीज का हिस्सा है। यह शरीर के अन्य अंगों के तरह ही बदलावों का समाना करता है। जब हम सेक्स करते हैं, तो योनि में ब्लड सर्कुलेशन बड़ता है और इसके परिणामस्वरूप योनि का साइज बड़ता है। लेकिन ऐसा सिर्फ सेक्स के दौरान ही होता है, सेक्स करने के बाद दोबारा से योनि अपने आकार में आ जाती है। 

Advertisment

सामान्य रूप से, योनि की ढीलापन का कारण एक्सटर्नल फैक्टर्स से ज्यादा इंटरनल फैक्टर्स पर निर्भर करता है। योनि को मांसपेशियां सेक्स के बाद ढीली नही पड़ती। योनि की मांसपेशियों। को अभ्यास के द्वारा मजबूत और स्वस्थ रखा जा सकता है। योनि के लिए व्यायाम, पेल्विक फ्लोर मसाज और कुछ योनि वर्कसाउट्स भी मददगार हो सकते हैं। 

दूसरी ओर, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो यह सत्य है कि कुछ महिलाएं सेक्स के बाद योनि के क्षेत्र में ढीलापन का अनुभव कर सकती हैं, लेकिन यह जनरली सेक्स के प्रभाव से नहीं होता है, बल्कि फिजिकल और साइकोलॉजिकल कारणों के प्रभाव से हो सकता है। योनि की स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण आहार, हाइजीन और प्रोटेक्शन का पालन करना आवश्यक है। यदि कोई महिला योनि के ढीलेपन का अनुभव कर रही है, तो उसे अपने डॉक्टर से संपर्क करना चहिए। 

Disclaimer: “इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।”

vagina sex योनि loose
Advertisment