Advertisment

Sex Talks: जानिए सेक्स से पहले लड़कियों के मन में आने वाले 8 सवाल

सेक्स के बारे में बात करना और समझना अक्सर लड़कियों के लिए मुश्किल होता है, खासकर जब वह पहली बार सेक्स का अनुभव करती हैं। इस समय, वे अनेक सवालों से घिरी होती हैं जिनके बारे में उन्हें सही जानकारी चाहिए।

author-image
Ritika Negi
एडिट
New Update
Questions before first sex

Sex Talks (Image Credit: freepik)

8 Very Basic Questions That Girls Have During First Sex: सेक्स के बारे में बात करना और समझना अक्सर लड़कियों के लिए मुश्किल होता है, खासकर जब वह पहली बार सेक्स का अनुभव करती हैं। इस समय, वे अनेक सवालों से घिरी होती हैं जिनके बारे में उन्हें सही जानकारी चाहिए। उनको उनके सवालों के जवाब देना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे सवालों पे बात करेंगे जो अक्सर हर लड़की के मन में उत्पन्न होते हैं, जब वे अपने पहले सेक्स के अनुभव के बारे में सोचती है।

Advertisment

वह 8 सवाल कौन-कौन से हैं?

  1. पहला सवाल जो लड़की के मन में आता है, “क्या सेक्स करना दर्दनाक होगा?” हर लड़की को यह डर लगा रहता है कि क्या सेक्स करने के बाद उन्हें दर्द होगा।
  2. दूसरा सवाल है, “क्या सेक्स के दौरान बातचीत करी जाती है?” लड़कियों के मन में यह महत्वपूर्ण सवाल जरूर आता है कि किस तरह अपने साथी से सेक्स के बारे में बात करी जाए, सेक्स के बारे में बातचीत करना सही होगा या गलत। इस तरह के सवाल अक्सर लड़कियों के मन में उठते हैं। 
  3. तीसरा पसवाल है, “क्या सेक्स के बाद प्रेगनेंट हो सकते हैं?” यह भी एक बेसिक सा क्वेश्चन है जिसका उत्तर लड़कियों के लिए जानना महत्वपूर्ण है। 
  4. “सेक्स के दौरान खास ध्यान देने योग्य बातें कौन सी हैं?” लड़कियों का यह जानना जरूरी है कि सेक्स करते वक्त उन्हें किन-किन बातों का ख्याल रखना चहिए। 
  5. “सेक्स के दौरान कैसा अनुभव होता है?” पहली बार सेक्स करने पर मन में यह सवाल जरूर आता है कि सेक्स के दौरान कैसा अनुभव होगा। 
  6. “क्या सेक्स करने के बाद रिश्ता मजबूत होगा या फिर कमजोर?” पहले सेक्स से पहले यह सवाल लड़कियों के मन में जरूर आता है। उन्हें यह बात परेशान करने लगती है कि कहीं सेक्स करने के बाद उनका पार्टनर उन्हें छोड़ तो नहीं देगा या फिर उनका पार्टनर उनका फायदा तो नहीं उठा रहा है? इस तरह की बातें उनको चिंतित कर देती हैं और कई प्रकार के सवालों को जन्म देती हैं। 
  7. “सेक्स के बारे में जानकारी कहां से प्राप्त करी जा सकती है?” लड़कियों का यह जानना बेहद आवश्यक है कि वे सेक्स संबंधित जानकारी कहां से प्राप्त कर सकती हैं। वे अपने किसी फैमिली डॉक्टर या फिर इंटरनेट से परामर्श ले सकती हैं। 
  8. “क्या सेक्स के बाद किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है?” लड़कियों के लिए सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज (STDs) के बारे में जानना बेहद आवश्यक है जो सेक्सुअल रिलेशन बनाने से होते हैं। यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण प्रश्न है जिसके बारे में लड़कियों को जरूर जानकारी होनी चाहिए।

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

STDs Girls questions First Sex
Advertisment