Advertisment

Failure से कैसे डील करें

जिंदगी में इंसान अनगिनत ख्वाब देखता है। इन ख्वाबों के साथ जागती हैं उन्हें पूरा करने की ख्वाहिश। परंतु अपने ख्वाहिशों को पूरा करने की होड़ में कभी-कभी इंसान को असफलता का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में बहुत लोग हताश और परेशान हो जाते हैं।

author-image
Shruti
New Update
How to deal with Failure

How to deal with Failure (Image credit-Freepik)

तू ना रुक, तू ना झुक,

तू ना हो हताश,

पीठ थपथपा और चल,

सफलता को है तेरी तलाश।

Advertisment

How To Deal With Failure: जिंदगी में इंसान अनगिनत ख्वाब देखता है। इन ख्वाबों के साथ जागती हैं उन्हें पूरा करने की ख्वाहिश। परंतु अपने ख्वाहिशो को पूरा करने की होड़ में कभी-कभी इंसान को असफलता का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में बहुत लोग हताश और परेशान हो जाते हैं। यह 6 बातें हैं जो असफलता से डील करने में आपकी मदद कर सकती हैं

जानिए कैसे डील करे failure से

1. खुद को समझें

Advertisment

कई बार असफलता का स्वाद चखने पर खुद पर से विश्वास उठ जाता है। इंसान खुद पर कठोर होने लगता है और अपने आप को सफलता के योग नहीं मानता। ऐसे में अपने आप को समझना अत्यंत आवश्यक है। यह समझे कि हर किसी से गलतियां होती हैं और यह असफलताएं सफलता की पहली सीढ़ियां हैं।आपको अपने आप को यह समझाना चाहिए कि आपने अपना 100% दिया परंतु कर्म का फल आपके हाथ में नहीं है। जिस प्रकार हर रात के बाद दिन आता है उसी प्रकार असफलता के बाद सफलता मिलनी निश्चित है। 

2. फेलियर को एक्सेप्ट करें

किसी भी असफलता के बाद आप उसे एक्सेप्ट करें। यह समझे कि इसने आपको कुछ सिखाया है और अपने एक्शंस की पूरी जिम्मेदारी लें। जब तक आप अपने फेलियर को एक्सेप्ट नहीं करेंगे तब तक यह आपको आगे बढ़ने नहीं देगा।

Advertisment

3. हेल्दी कोपिंग

कभी-कभी असफलता के बाद अपने इमोशंस से कोप करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में इमोशन से निपटने के लिए हेल्दी उपाय का चयन करें। इसके लिए आप अपने किसी दोस्त या प्रिय जन से बात कर सकते हैं, मेडिटेशन, ब्रिथिंग एक्सरसाइज, डांस या योग जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं जिससे मन हल्का हो।

4. गलतियों से सीख लें

Advertisment

असफलता के बाद यह देखें कि आपकी कहां गलतियां हो गई। उन्हें पेपर पर लिखें और अध्ययन करें। हर गलती से सीखें। यह सफलता की पहली सीढ़ियां होती हैं। यह ध्यान रखें कि यह गलतियां ना दोहराएं और आगे के गोल का प्लान बनाएं।

5. पूर्व अचीवमेंट को लिखें

असफलता के बाद मन बहुत परेशान हो जाता है और खुद को सफलता के योग्य नहीं समझता। ऐसे में खुद को याद दिलाना बहुत जरूरी है कि पहले भी आपने सफलताएं हासिल की हैं और आप में इतनी क्षमता है कि आप जो भी चाहे वह हासिल कर सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

Advertisment

6. सफल लोगों के बारे में पढ़ें

जिंदगी में ऐसे बहुत ही कम सफल लोग हैं जिन्हें कभी असफलता नहीं मिली। ऐसे में आप किसी भी सक्सेसफुल इंसान की जीवनी को पढ़ सकते हैं। यह पढ़े कि उन्होंने कितने प्रकार की समस्याओं का सामना किया और अपने कितने ही प्रयासों में असफल रहे। यह भी पढ़े कि उनमें ऐसी क्या खास बातें हैं जो सफल लोगों में होनी चाहिए। ऐसा करने से असफलता आपको हताश नहीं करेगी और आप नए गोल के लिए आत्मविश्वास से आगे बढ़ पाएंगे। 

कभी भी हिम्मत ना हार ए इंसान, 

अपने हौसलों को पंख बनाकर, 

भर तू सफलता की उड़ान।

असफलता Failure फेलियर
Advertisment