Advertisment

Mehndi: जाने मेंहदी का रंग काला और गहरा कैसे करें

मेंहदी हाथों की खूबसूरती बढ़ा कर हाथों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है। सभी मेंहदी लगाते हैं ताकि हाथ सुंदर दिखें और मेंहदी को कुछ लोग टैटू के तरह लगाते हैं तो कुछ लोग पूरे हाथों और पैरों में भी भर-भर कर लगाते हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में -

author-image
Muskan Isha
एडिट
New Update
Mehndi

How To Make Mehndi Color Dark ( Image Credit : Pxfuel)

Mehndi: मेंहदी हाथों की खूबसूरती बढ़ा कर हाथों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है। सभी मेंहदी लगाते हैं ताकि हाथ सुंदर दिखें और मेंहदी को कुछ लोग टैटू के तरह लगाते हैं तो कुछ लोग पूरे हाथों और पैरों में भी भर-भर कर लगाते हैं और अब तो मेंहदी फैशन के लिए भी यूज होने लगी है आजकल लोग मेंहदी से साड़ी का ब्लाउज भी बनाने लग गए लेकिन लोगों का मेन कंसर्न होता है मेंहदी का खिल कर अच्छा लाल और काला रंग आना क्योंकि जब मेंहदी अच्छी रचती है और मेंहदी का कलर अच्छा आता है तो वो हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ा देती है। यह भी माना जाता है कि मेंहदी का रंग जितना गहरा हो आपका पति आपसे उतना प्यार करता है तो सभी महिलाएं चाहती हैं कि उनके मेंहदी का रंग गहरा हो। आइए जानते है की मेंहदी का रंग गहरा और काला कैसे आप घर बैठे-बैठे कर सकती हैं।

Advertisment

मेंहदी का रंग कैसे काला करें

1. मेंहदी को जल्दी न हटाए

मेंहदी को जल्दी न हटा कर देर तक रहने दें तभी मेहंदी का रंग काला होगा। मेंहदी को कम से कम 4-5 घंटे हाथों पर रहने दें तभी मेंहदी का रंग और मेंहदी की डिजाइन दोनो ही अच्छे से आपके हाथों पर रचेगी।  मेंहदी को निकालते समय इस बात का खास ख्याल रखे कि मेंहदी को पानी की मदद से कभी न निकालें वरना मेंहदी का रंग खिल कर नही आएगा।

Advertisment

2. नींबू चीनी का रस लगाएं 

मेंहदी का रंग काला करने के लिए नींबू चीनी का रस एक रामबाण की तरह है। चीनी में नींबू गार ले और कॉटन की मदद से जब आपकी मेंहदी सूखने या फिर उखड़ने लग जाए तो आप अपनी मेंहदी पे कॉटन की मदद से लगा लें चीनी मेंहदी को देर तक रखने में आपकी मदद करता है और नींबू मेंहदी का रंग काला करने में सहायक है।

3. लौंग के धुएं का भाप हाथों में लें 

Advertisment

लौंग के धुएं का भाप हाथों में लेने से मेंहदी का कलर काला और गहरा आता है। जब आप नींबू चीनी का लेप लगा ले उसके बाद तवा को गरम करके 4-5 लौंग तवा पर रखें और फिर उसका धुआं अपने हाथों पर लें ऐसा करने से आपकी मेंहदी का रंग गहरा आएगा

4. बाम का प्रयोग करें

बाम का प्रयोग करने से भी आपकी मेंहदी का अच्छा रंग आता है क्योंकि बाम गरम होता है जिससे मेंहदी को गर्मी मिलती है और मेंहदी का रंग गहरा हो जाता है। आप विक्स, झंडू बाम यह फिर आयोडेक्स का प्रयोग कर के देख सकते हैं।

5. सरसो का तेल 

माना जाता है कि सरसो के तेल से भी मेंहदी का रंग गहरा और गाढ़ा होता है क्योंकि सरसो तेल गरम माना जाता है तो यह लगाने से मेंहदी का रंग गहरा और गाढ़ा होता है।

mehndi मेंहदी मेहंदी का रंग खूबसूरती
Advertisment