/hindi/media/media_files/3Udr3dNeeexRsTov2pRr.png)
(Image credit: pinterest)
HowtoOvercomeNegative: अक्सर ऐसा होता है कि हमारे मन में सकारात्मक सोच से ज्यादा नकारात्मक सोच होती है। नकारात्मक सोच की वजह से हम अपने आपको नेगेटिव दृष्टिकोण से देखने लग जाते हैं। नकारात्मक सोच धीरे-धीरे व्यक्ति के जीवन, आत्मविश्वास, मन की शांति और जीवन की क्वालिटी को खत्म कर देता है। नकारात्मक सोच के कारण व्यक्ति हमेशा निराशा और तनाव से घिरा रहता है। इसके कारण हम अपनी जिंदगी में आने वाले बहुत सारे अवसर को इग्नोर कर देते हैं। इस नकारात्मक चक्र से निकलना बहुत कठिन होता है और यह हमारी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। तो आइये जानते हैं नकारात्मक सोच को दूर कैसे कर सकते हैं।
नकारात्मक सोच को दूर करने के 5 उपाय
1. स्वयं को पहचानें
खुद को नकारात्मक सोच से दूर रखने के लिए सबसे पहले हमें स्वयं को एक्सपेट करना अनिवार्य है। हमे यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर क्यों ये नकारात्मक विचार हमारे मन में आ रहा और इसकी वजह क्या है। वैसे तो नकारात्मक सोच का आना आम बात है पर लंबे समय तक उस बात को लेकर बैठना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।
2. सकारात्मक सोच
अगर हमारे मन में नकारात्मक सोच का आगमन होता है तो हमें उस सोच को सकारात्मक सोच में परिवर्तन कर देना चाहिए। हमें अपनी कमियों और असफलता को स्वीकार करना चाहिए और उसे सीख लेनी चाहिए। अगर कोई कार्य हमसे नही हो रहा तो उसे निराश न होकर एक बार फिर कोशिश करनी चाहिए और यकीन मानिए सफलता जरुर मिलेगी।
3. ध्यान और योग
नेगेटिव थिंकिंग को दूर करने का सबसे बेस्ट उपाय है मेडीटेशन और योग करना। मेडीटेशन और योग हमारे मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाता है और मन को शन्ति भी प्रदान करता है। मेडीटेशन एक ऐसा उपचार है जो हमारे मन में चाल रहे विचारों को संतुलित करता है और इससे हमें तरोताजा मेहसूस होता है।
4. सकारात्मक लोगो से संबंध
नकारात्मक विचार के आने का कारण नकारात्मक लोगो के साथ रहना भी होता है। हमारे आस पास का वातावरण हमारे मानसिक सोच पर गहरा प्रभाव डालता है। हमें ऐसे लोगो के साथ रहना चाहिए जो मोटिवेट, सकारात्मक, प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहे जिसकी वजह से हमारे सोचने का दृष्टिकोण बदल जाता है। नकारात्मक से लड़ने के लिए सपोर्ट का होना जरूरी है।
5. हेल्दी लाइफस्टाइल
जिस तरह से मानसिक स्वास्थ्य हमारे शारिरिक स्वास्थ्य पर असर डालता है ठीक वैसे ही शारिरिक स्वास्थ्य का ठीक होना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। हमें अपने लाइफस्टाइल में सही आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए जो हमारे मन को तनाव से दूर रखता है और नेगेटिव थिंकिंग को कम करने का काम करता है।