Advertisment

Cloth Stain: जानें कपड़ों में लगे दाग़ कैसे हटाएं

ब्लॉग : अकसर कपड़ों में दाग़ लग जाता है जिसके चलते कई बार बहुत परेशानी हो जाती है। समझ नहीं आता है किस तरह हटाएं। ऐसे में कुछ चीज़ों का प्रयोग कर आप कपड़े का दाग़ हटा सकते हैंं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
नींबू से दाग़

नींबू से दाग़ आसानी से साफ़ किए जा सकते हैं

Cloth Stain: महिलाएं हों चाहे पुरुष, अकसर अपने कपड़ों के प्रति बहुत सजग होते हैं। ऐसे में कुछ भी कपड़ों पर गिर जाने से मूड ख़राब हो जाता है। अकसर सुंदर-सी ड्रेस में कुछ लग जाए, या गिर जाए एक दाग़ पड़ जाता है। अच्छी ख़ासी बनी-बनाई ड्रेस ख़राब हो जाती है। इसको ख़त्म करना एक बड़ा मुश्किल काम होता है। ऐसे में ज़रूरी है इन चीज़ों का प्रयोग करें। इनमें से कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो न केवल आपके कपड़ों को साफ़ कर देंगी बल्कि आपके कपड़ों को चमक भी दे देंगी।

Advertisment

कपड़ों के दाग़ कैसे हटाएं

नीचे दी गई कुछ चीज़ें सेकेंड्स और मिनटों में आपकी ड्रेस को बर्बाद होने से बचा सकती है। इनका प्रयोग आपके कपड़ों के लुक को न केवल बढ़ाएगा बल्कि चमक भी देगा। आइए जानें वो चीज़ें जिनसे दाग़ आसानी से हटाए जा सकें :-

  1. सेनेटाइज़र : अकसर रेस्तरां या घर पर कुछ खाने के दौरान आपके कपड़ों पर धोखे से कुछ गिर जाता है। ये दाग़ अगर तेल का होता है, तो और मुसीबत हो जाती है। ऐसे में ज़रूरी है आप सेनेटाइज़र इसके ऊपर डालकर इससे अच्छे से रगड़ें। इससे न केवल तेल का दाग़ हट जाएगा बल्कि पता भी नहीं लगेगा वहां कुछ गिरा था।
  2. टूथपेस्ट : अगर कपड़ों में कुछ गिर गया है तो टूथपेस्ट को लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें। कुछ टाइम बाद उसे अच्छे से रगढ़ें और पानी से धो लें। इससे किसी भी तरह का दाग़ मिट जाएगा और कपड़े साफ़ हो जाएंगे।
  3. नमक : पानी में हल्का-सा नमक मिलाकर दाग़ वाले स्थान में लगाकर रगड़ने से कप़ड़ों का दाग़ कुछ हद तक हल्का पड़कर मिट जाता है। लेकिन इसका बहुत ज़्यादा रंगीन कपड़ों में प्रयोग न करें।
  4. विनेगर : विनेगर या सिरके का प्रयोग कपड़ों में करने से न केवल कपड़ों के दाग़ मिट जाते हैं बल्कि ये कपड़ों से मैल दूर करने और चमक लाने का भी काम करता है। 
  5. नींबू : दाग़ वाले स्थान में हल्का-सा पानी डालकर उसपर नींबू रगड़ने से दाग़ मिट जाता है। नींबू को सर्फ़ के साथ प्रयोग में लेकर रगड़ने से भी गहरा दाग़ मिट जाता है।
  6. बेकिंग सोडा : थोड़े से बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें। फिर इसे दाग़ वाले स्थान पर लगाकर रगड़ें। इससे कपड़ों का दाग़ मिट जाता है।

इस तरह आप इन चीज़ों को प्रयोग में लेने से अपने कपड़ों को वापस नया बना सकती हैं। कपड़े चमकने के साथ-साथ आपको भी ख़ुश रखेंगे।

Cloth Stain कपड़ों के दाग़ कैसे हटाएं कपड़े दाग़
Advertisment