Advertisment

Condom Questions:कंडोम कैसे पहना जाता है? जानें ऐसे अन्य सवाल के जवाब

कंडोम के बारे में इतनी बात ना करने की वजह से कुछ प्रश्न हमारे अधूरे रह जाते हैं। आइए जानते हैं कंडोम के बारे में कुछ ऐसे प्रश्न और कुछ ऐसी जानकारी जो शायद हम सभी को पता होनी चाहिए, इस ब्लॉग के जरिए

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Condom

Condoms

FAQs About Condoms: आज भी लोग कंडोम की बात खुलकर नहीं कर पाते। आज भी इसे हमारे समाज में टेबू ही माना जाता है। फ़ीमेल कंडोम (Female Condom) के मुक़ाबले मेल कंडोम के बारे में लोगों ज़्यादा जानते है। बहुत से लोग यह भी नहीं जानते होगे कि फ़ीमेल कंडोम होते भी है। ऐसे हालातों में कुछ लोग कंडोम के बारे में बहुत कम जान पाते हैं और यदि जानते हैं तो उसमें भी कुछ ना कुछ गलतियां होती है।

Advertisment

कंडोम के बारे में इतनी बात ना करने की वजह से कुछ प्रश्न हमारे अधूरे रह जाते हैं। सवाल जैसे कंडोम कैसे पहना जाता है? आइए जानते हैं कंडोम के बारे में कुछ ऐसे प्रश्न और कुछ ऐसी जानकारी जो शायद हम सभी को पता होनी चाहिए, इस ब्लॉग के जरिए

1.कंडोम को नॉर्मल तापमान में रखें

कंडोम को कभी भी न तो ज्यादा गर्म और न ही ज्यादा ठंडी जगह पर रखना चाहिए। ऐसी जगह पर कंडोम रखने से खराब हो जाते हैं। कंडोम को हमेशा नॉर्मल तापमान में रखें।

Advertisment



2.नैचुरल कंडोम का जल्द कर लें इस्तेमाल 

Advertisment

नैचुरल मटीरियल से बने कंडोम जल्दी खराब होते हैं इसलिए इनका जल्दी इस्तेमाल कर लेना चाहिए। वहीं, सिंथेटिक मटीरियल से बने कंडोम 4 से 5 साल तक सुरक्षित रहते हैं।





Advertisment

3.कंडोम की एक्सपायरी डेट करें चेक (Check Expire Date of Condom)

जब आप मेडिकल स्टोर से कोई दवाई या इंजेक्शन खरीदते हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करते होंगे। ठीक वैसे ही कंडोम खरीदने पर भी उसकी एक्सपायरी डेट (Condom Expiry Date) चेक करना बिल्कुल न भूलें।

4.एक्सपायर्ड कंडोम का न करें इस्तेमाल

Advertisment

एक्सपायर्ड कंडोम (Expired Condom) का गलती से भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कंडोम के ऊपर कंपनियां ल्यूब (Lube) लगाती हैं। कंडोम के एक्सपायर (Condom Expiry Date) होने पर ल्यूब भी खराब हो जाती है. ऐसे में इसके इस्तेमाल से प्राइवेट पार्ट्स में जलन होने के साथ ही कई और समस्याएं भी होने लगती हैं।

5.कंडोम के यूज के लिए तैयारी की जरूरत नहीं 

कंडोम यूज करने का एक फायेदा यह भी है की इसमे पहले से कोई तैयारी की जरूरत नहीं होती। इसे सीधे सेक्स के समय इस्तेमाल कर सकते है। इसका इस्तेमाल करना असान, और सुरक्षित होता है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है और महिलाएं अपने Periods के दौरान भी फीमेल कंडोम का इस्तेमाल कर सकती है।

Periods condom female condom expire date कंडोम कैसे पहना जाता है
Advertisment