Advertisment

Detox Yourself: हो चुके हैं सोशल मीडिया से परेशान? अपनाएं डिटॉक्स

सोशल मीडिया ने लोगों के जिंदगी जीने के तरीके को बिल्कुल बदल दिया है। अब लोग सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे से कनेक्शन बनाते हैं। जाने क्या हो सकते हैं इसके दुष्प्रभाव और क्या है उसके उपाय इस हैल्थ ब्लॉग के जरिए

author-image
Aastha Dhillon
New Update
relief from depression

Detox yourself

Detox Yourself: सोशल मीडिया ने लोगों के जिंदगी जीने के तरीके को बिल्कुल बदल दिया है। अब लोग सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे से कनेक्शन बनाते हैं। सोशल मीडिया काफी तरीकों से फायदेमंद है लेकिन यह उतना ही नुकसानदायक भी है। लोगों को शराब और कोकेन की तरह सोशल मीडिया की भी लत लग जाती है।

Advertisment

सोशल मीडिया ब्रेक का मतलब होता है कि कुछ समय के लिए कोई व्यक्ति सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना छोड़ दें।अब कितने वक्त का ब्रेक लेना है यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। जब भी आपको ऐसा लगे कि आप सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं या उसके कारण आपको एंजायटी या डिप्रेशन हो रहा है तो समझ जाइए कि अब आपको सोशल मीडिया ब्रेक लेने की जरूरत है। 

सोशल मीडिया ब्रेक के फ़ायदे -

Advertisment

1. बेहतर नींद

एक स्टडी बताती है कि आजकल हमारी जनरेशन में देर तक जागने को एक ट्रेंड की तरह देखा जाता है।इसके कारण उनकी नींद असंतुलित हो जाती है और दिन भर उनका मूड अच्छा नहीं रहता। जो बच्चे सोशल मीडिया चलाते हैं उनका पढ़ाई पर उतना ध्यान नहीं रहा। लेकिन एक सोशल मीडिया ब्रेक लेने से इन सभी बुरी आदतों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

Advertisment

2. स्ट्रेस कम करना

सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी चीजें होती है जो अनजाने में ही सही लेकिन लोगों को स्ट्रेस दे देती है। सोशल मीडिया से जो लोग दूर रहते हैं उनके स्ट्रेस का लेवल काफी कम होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि लोग सोशल मीडिया पर लोगों की परफेक्ट जिंदगी को देखकर अपनी जिंदगी को कमतर महसूस करते हैं।

3. डिप्रेशन से बचाव

Advertisment

स्टडीज बताती है कि जो लोग बार-बार सोशल मीडिया पर मैसेज चेक करते हैं या सोशल मीडिया से एडिक्ट हो जाते हैं वह जल्दी एंजाइटी (Anxiety) और डिप्रेशन (Depression) के शिकार हो सकते हैं। रिपोर्ट में देखा गया है कि सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों मैं मेंटल इश्यूज जैसे डिप्रेशन ज्यादा पाया जाता है। और वही उसके विपरीत सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करने वाले लोगों में डिप्रेशन के लक्षण बहुत कम नजर आते हैं। 

4. मेंटल हेल्थ (Mental Health)

Advertisment

2020 की एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों ने 1 हफ्ते तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया उनकी मेंटल हेल्थ में सुधार देखने को मिला। उसे एक हफ्ते में वे लोग सोशल कनेक्ट ज़्यादा हुए। सोशल इंटरेक्शन और मेंटल हेल्थ के बीच में एक सकारात्मक रिलेशनशिप होती है। अच्छे सोशल इंटरेक्शन से मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है।

5. नई आदतें

लोग अपने खाली समय को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में व्यतीत कर देते हैं। सोशल मीडिया ब्रेक के दौरान आपका दिल और दिमाग नई आदतों को सीखने के लिए खुशी-खुशी तैयार हो जाता है। सोशल मीडिया में व्यतीत होने वाले वक्त को अब आप सहीं आदतें सीखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

mental health Depression anxiety detox
Advertisment