Advertisment

Tampon इस्तेमाल करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ख्याल

ब्लॉग: रैशेज या इरिटेशन की वजह से कई महिलाएं टैम्पोन पहनना ज्यादा सही मानती है। हालांकि, बहुत सारी महिलाओं को इसका सही इस्तेमाल करना मालूम नहीं होता। जिसके कारण मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ जाती हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
Tampon(Healthshots)

(Credit Image: Healthshots)

Keep These Things In Mind Before Using Tampon: आजकल महिलाएं पीरियड्स में कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि हर महिला का मेंस्ट्रूअल साइकल अलग अलग होता है। कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी फ्लो का सामना करना पड़ता है। जिस कारण सैनिटरी पैड में वो खुद को असहज महसूस करने लगती है, क्योंकि सैनिटरी पैड इसे सोख नहीं पाता और उन्हें लीकेज का डर लगा रहता है, इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए कई महिलाएं टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं। यह ज्यादा समय तक सोखने की क्षमता रखता है।

Advertisment

टैम्पोन का यूज करने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

रैशेज या इरिटेशन की वजह से कई महिलाएं टैम्पोन पहनना ज्यादा सही मानती है। हालांकि, बहुत सारी महिलाओं को इसका सही इस्तेमाल करना मालूम नहीं होता। जिसके कारण मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ जाती हैं, इसलिए टैम्पोन का इस्तेमाल करने से पहले जरूर इन बातों का ख्याल रखें।

1. सही साइज चुनें 

Advertisment

टैम्पोन को बार-बार लगाने और हटाने की वजह से होने वाले फ्रिक्शन से योनि की वॉल में माइक्रोटीयर्स बन जाते हैं। जिसके कारण बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए टैम्पोन की साइज अपने ब्लड फ्लो के हिसाब से ही चुनें।

2. हाथ धोएं 

टैम्पोन का उपयोग करने से पहले और बाद में नियमित रूप से अपने हाथ को अच्छी तरह से धोएं। ताकि बैक्टीरिया के प्रसार को रोका जा सकें, साथ ही उपयोग करने से पहले अपने नाखून को ध्यान से काट लें।

Advertisment

3. समयानुसार बदलें

बैक्टीरिया से बचने के लिए समयानुसार टैम्पोन को अपने ब्लड फ्लो के हिसाब से हर 6 से 8 घंटे में बदलें। जिससे वजाइनल हाइजीन बनी रहती है और वैजिनाइटिस का खतरा भी कम होता है।

4. पीरियड्स में ही करें इस्तेमाल 

Advertisment

कई महिलाएं पीरियड्स नहीं होने पर भी इसका उपयोग करती है, क्योंकि उनके अनुसार उन्हें यह सेफ रखता है और डिस्चार्ज को सोख लेता है। इसे लगातार पहने रहने से बैक्टीरिया पनपने लगता है, जिससे सूजन, जलन या संक्रमण का खतरा रहता है।

5. रीयूजेबल टैम्पोन से बचें

पीरियड से जुड़े प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल एक ही बार होनी चाहिए, क्योंकि इसे बार-बार यूज करने से यीस्ट, वायरस और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ता है।

Advertisment

6. यौन संबंध से पहले हटाएं

शारीरिक संबंध के दौरान इसे हटा दें, क्योंकि वजाइना के अंदर चले जाने से दर्द शुरू हो सकता है और इसे निकलना भी काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में टीएसएस का भी खतरा बढ़ जाता है।

Periods Tampon tampons बैक्टीरिया Heavy Periods पैड या टैम्पोन
Advertisment