Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दिन जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Vaishali Garg
05 Nov 2022
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दिन जरूर रखें इन बातों का ध्यान Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दिन जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Lunar eclipse

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक चंद्र ग्रहण लगेगा जो कि भारत में भी दिखाई देगा। भारत समय के अनुसार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 मिनट पर ग्रहण दिखाई देगा और शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

  • ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।
  • सूतक काल के दौरान घर पर ही रहें।
  • कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी आपने घर के अंदर प्रवेश ना करें।
  • सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्र ग्रहण को भी नग्न आंखों से देखना चाहिए।
  • ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता।
  • सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने बचें। अगर ग्रहण से पहले कुछ भोजन बच गया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद इसका सेवन ना करें और नया भोजन बनाकर ही उसका सेवन करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने से बचें।
  • किसी भी परिस्थिति में ग्रहण को ना देखें।
  • ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास रखें।इस दौरान सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसा कोई भी काम ना करे।
  • शांति से काम लें और किसी भी प्रकार का मानसिक या फिर शारीरिक तनाव न लें।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के उपाय

  • चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा और भगवान का ध्यान करें। इस तरह देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने पीने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के समय हमारे आसपास कई तरह के बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो खाने के अंदर शामिल होकर आपके शरीर में जा सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान का काफी खास महत्व है। मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद अगर दान करते हैं तो काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।
अगला आर्टिकल