Kids' Immunity Boost Foods: बड़ते बच्चों को कौन से फ़ूड देने चाहिए ?

मधर्स का सबसे बढ़ा टास्क ही यह होता है कि वे बच्चों को एक अच्छा-स्वस्थ खाना खिला पाए जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में योगदान दे। आज हम आपको ऐसे फ़ूड के बारे में बताएँगे जो आपको अपने बच्चे की डायट में शामिल करना चाहिए।

Rajveer Kaur
14 Nov 2022
Kids' Immunity Boost Foods: बड़ते बच्चों को कौन से फ़ूड देने चाहिए ? Kids' Immunity Boost Foods: बड़ते बच्चों को कौन से फ़ूड देने चाहिए ?

Kids' Immunity Boost Foods

बड़ते हुए बच्चों की सेहत पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत पड़ती हैं। इसके साथ उनकी इम्यूनिटी का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। मधर्स का सबसे बढ़ा टास्क ही यह होता है कि वे बच्चों को एक अच्छा-स्वस्थ खाना खिला पाए जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में योगदान दे। आज हम आपको ऐसे फ़ूड के बारे में बताएँगे जो आपको अपने बच्चे की डायट में शामिल करना चाहिए। इससे आपके बच्चे की इम्यूनिटी बूस्ट होगी और उनका विकास में साथ देंगे।

Kids' Immunity Boost Foods: बड़ते बच्चों को कौन से फ़ूड देने चाहिए?

योगर्ट 
योगर्ट बढ़ते बच्चो के अच्छा फ़ूड है। इसका सेवन करने से बच्चों की इम्युनिटी बढ़ती हैं। यह पेट संबंधी समस्याओं से बच्चे को दूर रखता है क्योंकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड मौजूद  होता है। इससे बच्चो को गैस की शिकायत भी नहीं रहती है। इसके साथ ही दस्त में मद्दद करता है।  जिन बच्चे को नींद में समस्या है उन्हें दही का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।  

पालक
पालक हरी सब्ज़ियों में एक हैं। यह बड़ते हुए बच्चे, छोटे बच्चे सभी के लिए फायदे है। यह मिनरल्ज़ और विटामिन से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, सी, के होता है। इसके साथ मिनरल्ज़ की बात करें तो  आयरन कैल्शियम और पोटैशियम शामिल होता है।

बेर्रीस
इनमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, चेरी और ब्लैकबेरी शामिल हैं।  बेरी का रंग जितना गहरा होता है, उतना ही पौष्टिक होता है। इसमें बहुत मात्रा में  एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इसके साथ ही ख़ास रूप से विटामिन सी जो कैंसर के खतरे को रोकने में मदद कर सकते हैं।  दिमाग के लिए भी अच्छे है अगर  बच्चों की दिमागी शक्ति बढ़ाने के लिए बच्चों को बेरी दे। इसके अलावा, आप अपने बच्चों के दही, डिप्स और गर्म या ठंडे अनाज में कुछ बेर्रीस मिला सकते हैं।

बादाम
बच्चों की डायट में बादाम शामिल करने से उनकी  सेहत को  काफी फ़ायदा मिलता है। बच्चों के सही विकास के लिए बादाम काफी जरूरी है इससे  बच्चों की इम्यूनिटी भी बढ़ाती है साथ ही  हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।  बादाम का ग्लाइसेमिक लोड जीरो होता है जिससे बच्चे का पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही दिमाग़ में  विकास  में भी मदद करता है।इन सब के साथ बच्चे का एनर्जी लेवल भी बादाम खाने से बढ़ता है।

अंडे 
अंडे में बहुत सरे पोषक तत्व होते हैं,जो बच्चे के शारीरिक विकास में मदद करते हैं।इससे शरीर में पोषक तत्व की कमी नहीं होती। इसके साथ बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे वे बीमारियों से बचे रहते है। 

अगला आर्टिकल