Advertisment

G20 Summit 2023: भारत में हो रही G20 Summit के बारे में जाने 10 बातें

टॉप स्टोरीज | ब्लॉग: G20 20 का समूह है इस में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, अमेरिका) और यूरोपियन संघ भी शामिल है। 

author-image
Rajveer Kaur
New Update
g20

File image

G20 2023: शिखर स्ममेलन की तैयारियां लगभग मुकम्मल हो चुकी है। इसको लेकर सभी पुख्ता प्रबंध हो चुके है। कल यानी 9 सितंबर से इस की शुरुआत होने जा रही है। यह शिखर सम्मेलन नवनिर्मित भारत मंडमप में होने जा रहा है। अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि राजघाट, नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट आदि जगाहों का भी दौरा करेंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो,भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ,जापान के प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज, चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग आदि सभी इस समारोह का हिस्सा बनेगे लेकिन  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे

Advertisment

प्रधानमंत्री ने एक्स पर जानकारी दी, "भारत को 09-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। यह भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन है। मैं अगले दो दिनों में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं।

मेरा दृढ़ विश्वास है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा"।

G20 Summit 2023: भारत में हो रही G20 Summit के बारे में जाने 10 बातें 

  1. G20 का मतलब है 20 का समूह है । इस में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, अमेरिका) और यूरोपियन संघ भी शामिल है। 
  2. यह समिट नई दिल्ली में 9- 10 सितंबर को होने जा रही है। इस समिट को भारत पहली बार प्रेसिडेंट और होस्ट  कर रहा है। 
  3. इस समिट को अध्यक्षता भारत को 1 दिसंबर, 2022 को मिली थी और भारत इस समिट का अध्यक्ष 30 नवंबर, 2023 तक रहेगा। 
  4. भारत इस साल G20 की मेजबानी कर रहा है। इसके तहत भारत ने नौ देशों को शिखर स्ममेलन में आमंत्रित किया है।
  5. इसके साथ भारत ने कुछ इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन World bank, World Trade organization, Indian monetary fund, United Nations आदि को भी आमंत्रित होने के लिए कहा है।
  6. G20 की शुरुआत 1999 में आर्थिक संकट के चलते हुई थी। इसमें सदस्य बैंको के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के प्रमुख शामिल हुए थे।
  7. 2008 में पूरे विश्व में आर्थिक संकट के चलते इसे शिखर सम्मेलन को दर्जा मिला था।
  8. Theme:- इस बार भारत इसकी मेजबानी कर रहा है तो भारत ने इसका थीम "वसुधैव कुटुंबकम"  जिसका अर्थ "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य"।
  9. G20 के सदस्य विश्व की GDP का 85%, विश्व व्यापार का 75% और इसके सदस्य विश्व की लगभग दो तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व कर रह है। जिससे यह दिखाई दे रहा है G20 देश वर्ल्ड पॉवर है। 
  10. इस साल G20 की 18वीं बैठक हो रही है। इससे पहले G20 की 17 बैठकें हो चुकी है। 2008 में इसकी पहली समिट वॉशिंगटन, अमेरिका में हुई थी।
G20
Advertisment