G20 Summit: जानें कब होगा यह सम्मलेन और कौन से देश होंगे शामिल

G20 Summit: इस साल भारत के G 20 की प्रेसीडेंसी है। G20 की 18th summit नई दिल्ली में 9-10 सितम्बर को हो रही है। इस समारोह को लेकर पूरे जोश से तैयारियां हो रही हैं। यह भारत के लिए पूरे गर्व की बात है। 

author-image
Rajveer Kaur
New Update
g20

G20 Summit (image source: Wikimedia Commons)

G20 Summit: इस साल भारत के G 20 की प्रेसीडेंसी है। G20 की 18th summit नई दिल्ली में 9-10 सितम्बर को हो रही है। इस समारोह को लेकर पूरे जोश से तैयारियां हो रही हैं। यह भारत के लिए पूरे गर्व की बात है। 

G20 Summit: जानें कब होगा यह सम्मलेन और कौन से देश होंगे शामिल

कहाँ पर होगी यह समिट?

Advertisment

G 20 की यह समिट नवनिर्मित भारत मंडपम में होगी। यह एक विशाल प्रदर्शनी केंद्र है नई दिल्ली के केंद्र में स्थित प्रतिष्ठित इंडिया गेट स्मारक के पास मौजूद है।

कौन से वर्ल्ड लीडर इस समिट में शामिल होंगे

  • Joe Biden: United States America के राष्ट्रपति Joe Biden इस समिट में शामिल हो रहे हैं इसकी जानकारी खुद व्हाइट हाउस ने दी है वह भारत 7 सितंबर को पहुंचेंगे और 10 दिसंबर तक भारत का दौरा करेंगे इस दौरान वह काफी मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।
  • जस्टिन ट्रुडो
    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो भी भारत का दौरा करेंगे वह  G 20 के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।  
  • ऋषि सुनक
    भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी G 20 शिखर सम्मेलन में अपनी शामिल होंगे। 
  • फुमियो कुशीदा
    जापान के प्रधानमंत्री फिर भारत का दौरा करेंगे और जी-20 समिट में शामिल होंगे इससे पहले भी उन्होंने भारत का दौरा किया था इस दौरान उनकी गोलगप्पे खाने की वीडियो भी वायरल हुई थी।
  • एंथोनी अल्बानीज
    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज भी इस सम्मलेन में पहुंचेंगे। 
  • ली क्यांग
    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे लेकिन उनकी जगह चीन के प्रधानमंत्री सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
  • इसी तरह और भी देशों के प्रमुख इस सम्मलेन में शामिल होंगे जैसे- नाइजीरिया, फ्रांस, अर्जेंटीना, जर्मन, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका,तुर्किये आदि।

G20 2023

G20 2023 की प्रेसीडेंसी भारत के पास है और इस साल की शिखर सम्मेलन को भी भारत ही होस्ट कर रहा है और इस साल के जी-20 का थीम "वसुधैव कुटुंबकम" या "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" है। इसका लोगो हमारे राष्ट्रीय ध्वज से के रंगों से प्रेरणा लेता है।

G20 क्या है?

Advertisment

G20 20 देश का समूह है जो आर्थिक आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। इसकी शुरुआत भी आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 1999 में हुई थी।

G 20 में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, अमेरिका) और 1 यूरोपीय संघ शामिल है।

G20 शिखर सम्मेलन को हर साल आयोजित किया जाता है। शुरुआत के समय पर आर्थिक संकट पर ज्यादा चर्चा की जाती थी लेकिन अब व्यापार, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार विरोधी आदि मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

G20