Advertisment

लॉकडाउन में वजन बढ़ने से कैसे रोके ? जानिए 4 टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update
लॉकडाउन के कारण हम सभी घर में बंद हो गए है। जिसका असर हमारे लाइफ पर ही नहीं बल्कि हमारे शरीर पर भी पड़ रहा हैं। जिम ना जा पाना, बाहर न निकल पाना, कुछ काम न कर पाना यह सब के कारण हम अपने शरीर को ज्यादा खटा नहीं पा रहे है जिसे हमारा मोटापा भी बढ़ते जा रहा है। हालांकि वजन बढ़ने के अलग कारण भी हो सकते हैं। वहीं कई लोगों को लग रहा है कि वजन कम करना लॉकडाउन के वक्त काफी मुश्किल है। लेकिन ऐसा नहीं है लॉकडाउन में वजन बढ़ने से आसानी से रोका जा सकता है, जानिए इसके 4 टिप्स।
Advertisment


1. समय से खाना खाएं



समय से खाना ना खाने के कारण गैस जैसी समस्या होती है जो मोटापा बढ़ाने के कारणों में से एक कारण है। लॉकडाउन हो या ना हो हमें हमेशा खाना टाइम पर खाना चाहिए। ‌वहीं कई लोग सोचते हैं कि दिन का या सुबह का खाना ना खाने से मोटापा कम हो जाता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है इससे मोटापा और बढ़ सकता है।
Advertisment


2. हिसाब से खाएं



दिन भर घर में होने के कारण हमें ज्यादा भूख लगती है या फास्ट फूड खाने का ज्यादा मन करता है। और इस वक्त ज्यादा खाने से या फास्ट फूड खाने से ज्यादा जल्दी मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि हिसाब से खाएं और हेल्दी खाना खाएं।
Advertisment


3. डाइटिंग करें



Advertisment
डाइटिंग सबसे अच्छा उपाय है वजन कम करने के लिए।हर दिन का अपना डाइट प्लान बनाएं और उसी हिसाब से नाश्ता, खाना खाएं। इससे आपका वजन काबू में रहेंगा।

4. एक्सरसाइज करें



एक्सरसाइज करने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अपने घर में कसरत कर सकतें है। अगर आपको ज्यादा कसरत करने का मन नहीं करता है तो दो या तीन ही कसरत हर दिन करें। इसके अलावा आप योगा भी कर वजन घटा सकते हैं।
लॉकडाउन कोरोनावायरस वजन
Advertisment