Lohri 2023: लोहड़ी को खास बनाने के लिए जरूर बनाएं यह चीज़ें घर में

लोहड़ी का त्यौहार हो और वो भी बदाम पट्टी के बिना, ऐसा संभव ही नहीं। जी हां, लोहड़ी के त्यौहार में बदाम पट्टी का सेवन हम जरूर करते हैं। जानें अधिक जानकारी इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
lohri

Lohri 2023

Lohri 2023: लोहड़ी के त्यौहार के नाम सुनते ही चेहरे पर एक अलग प्रकार की मुस्कान छा जाती है। लोहड़ी एक ऐसा त्यौहार है जिसे पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लोग मुख्य रुप से मनाते हैं। लोहड़ी नई फसल की खुशी में होने वाली पहली त्यौहार होती है जो भारतवर्ष के सभी राज्यों में अलग अलग स्वरूपों में मनाया जाता है। लोहड़ी के त्यौहार के शुभ अवसर पर विभिन्न तरह के पकवान एवं व्यंजन घरों में बनते हैं। खासकर, पंजाब की बात करें, तो पंजाब में रेवड़ी और मूंगफली बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। क इस आप जानतें हैं इस वर्ष लोहड़ी कब है? वर्ष लोहरी 14 जनवरी को मनाई जा रही है। आइए हम बात करते हैं कुछ ऐसे पकवानों के बारे में जो लोहड़ी के त्यौहार में विशेष रूप से बनाया जाता है।

लोहड़ी के पर्व में जरूर बनाएं यह चीजें अपने घर में

1.तिल की टिक्की

Advertisment

आप सब ने तो तिल के लड्डू का स्वाद ले ही लिया होगा , आज हम बात करेंगे तिल की टिक्की की जिसका स्वाद बड़ा ही रोचक होता है। तिल की टिक्की के साथ चटनी का  भी स्वाद बहुत ही रोचक अनुभव होता है। लोहड़ी के त्यौहार में बहुत कुछ खाया जाता है इनमें से एक प्रसिद्ध पकवान का नाम है  तिल की टिक्की।

2.बदाम पट्टी

लोहड़ी का त्यौहार हो और वो भी बदाम पट्टी के बिना, ऐसा संभव ही नहीं। जी  हां, लोहड़ी के त्यौहार में बदाम पट्टी का सेवन हम जरूर करते हैं। साथ में तिल के बने लड्डू का भी प्रयोग करते हैं।

3.खिचड़ी

लोहड़ी के त्यौहार के शुभ अवसर पर खिचड़ी बनना अनिवार्य ही होता है। लोहड़ी का त्यौहार हम अपने नई फसल की खुशी के उपलक्ष में मनाते हैं। इसलिए उस दिन हमारी नई फसल की पहली चावल से और मूंग की दाल उड़द की दाल या काली दाल के प्रयोग से खिचड़ी बनती है।

4.मक्के की रोटी और सरसों की साग

Advertisment

मक्के की रोटी और सरसों की साग के नाम लेते ही हमें हमारे मस्तिष्क में पंजाब और हरियाणा की चित्र पैदा हो जाती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। मक्के की रोटी और सरसों की साग पंजाब में लोहड़ी के दिन जरूर बनाते हैं और उसका सेवन करते हैं। मक्के की रोटी और सरसों की साग  हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

5.तिल के लड्डू का सेवन

लोहड़ी के त्यौहार के शुभ अवसर पर तिल के लड्डू का सेवन करना बहुत ही अनिवार्य होता है। तिल के लड्डू खाने से आदमी को बहुत ही फायदे मिलते है तिल के लड्डू खाने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण तत्त्व मिलता है जो सर्दियों में हमें बचा कर रखता है।

तिल के लड्डू Lohri 2023 Lohri लोहड़ी कब है तिल की टिक्की मूंगफली लोहड़ी रेवड़ी