Advertisment

Is Love Enough For Marriage? सफल रिलेशनशिप के लिए क्या ज़रूरी है?

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update

क्या प्यार शादी के लिए काफी है? यह एक सवाल है जो बहुत लोगो के मन में कम से कम एक बार ज़रूर आया होगा। हालांकि अलग अलग लोगों के इस सवाल के लिए अलग जवाब होंगे, पर मेरा जवाब है की प्यार ज़रूरी है, पर काफी नहीं।

Advertisment

जब हम नए रिलेशनशिप में होते हैं, हम सब अपने पार्टनर की खामियों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हमारे नज़रो में हमारा पार्टनर परफेक्ट होता है। मगर धीरे धीरे, जैसे हम रिलेशनशिप में आगे बढ़ते हैं, हमे वह खामियाँ या बुरी आदते समझ अणि लगती है। अब बात कम्पैटिबिलिटी की आती है।

एक सफल रिलेशनशिप या शादी के लिए क्या ज़रूरी है?

1. कंपैटिबिलिटी

Advertisment

कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता, पर आप कौन से खामियों के साथ एडजस्ट कर सकते हैं, यह आप पर निर्भर है, आपके पर्सनालिटी पर निर्भर है। वैसे ही आपके पार्टनर कौन से खामियों के साथ एडजस्ट कर सकते हैं वह उन पर निर्भर करता है। इसी को कंपैटिबिलिटी कहते हैं। इसमें फ्यूचर की एक जैसी उम्मीदे भी शामिल हैं। बच्चे होंगे या नहीं, होंगे तो कितने, किस तरह के घर में रहना है, इत्यादि, ख़यालों में समानता होनी चाहिए।

अगर आप दोनों कम्पैटिबल नहीं हैं तो आपके बीच झगडे ज़्यादा होंगे, या आप में से किसी को दुसरे के लिए बदलना पड़ेगा। दोनों विकल्प शादी के लिए उपयुक्त नहीं है।

2. सम्मान 

Advertisment

एक दुसरे का सम्मान रिलेशनशिप या शादी को बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। सम्मान तब भी ज़रूरी है जब आप झगड़ा कर रहे हैं।हाँ आप चिल्ला सकते हैं, पर गाली-गलोच न करें। कोशिश करें की अगर आप उनसे कुछ ऐसा कह देते हैं जो नहीं कहना चाहिए था, तो तुरंत माफ़ी मांगे। अपने पार्टनर से गली गलोच या मार पीठ न सहे, और न ही परंतर के साथ ऐसा कुछ करें।

3. सेक्सुअल कंपैटिबिलिटी

सेक्सुअल कंपैटिबिलिटी का अर्थ है आप दोनों के सेक्स ड्राइव, सेक्सुअल फैंटेसी, एंथोसिएसम आदि कितने मिलते हैं। अगर आप सोचते हैं की आप बिना सेक्सुअल कम्पैटिबिलिटी के खुश रहेंगे, तो यह मुश्किल है। ऐसा हो सकता है की आपको बाद में रिसेंटमेंट(छिपा गुस्सा) या अफ़सोस हो। अपने पार्टनर पे चीट करने का एक बड़ा कारण सेक्सुअल कम्पैटिबिलिटी की कमी है।

Advertisment

4. भरोसा 

क्या आप अपने पार्टनर पर भरोसा करते हैं? क्या वे आप पर भरोसा करते हैं? क्या उन्होंने आपको कभी शक करने की वजह दी है?

अगर आप अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं करते तो रिलेशनशिप आगे बढ़ाना उचित नहीं है। अगर वे हर समय आप पर शक करते हैं या आपको इंसल्ट करते हैं, झूठा इलज़ाम लगते हैं तो भी यह सही नहीं है। आपको रिलेशनशिप के बारे में दोबारा सोचना होगा।

5. सपोर्ट और स्वीकृति 

आपको आपके पार्टनर को स्पोर्ट करने की ज़रूरत है और आपके पार्टनर को आपको स्पोर्ट करने की ज़रूरत है। अगर आपको एक दुसरे का करियर चॉइस पसंद नहीं है, तो रिलेशनशिप में समस्याएं आएंगी। इसलिए आपको उन्हें स्वीकार और सपोर्ट करना होगा, और उन्हें भी आपको स्वीकार करना होगा। जब तक वह काम इलीगल या बेईमान नहीं है, पार्टनर्स को एक दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए।

शादी रिलेशनशिप
Advertisment