Advertisment

Mild Stroke Signs In Women: माइल्ड स्ट्रोक से पहले दिखते हैं यह लक्षण

इस समस्या में दिमाग के आधे हिस्से में खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है जिस कारण वहां पर ब्लाकेज, खून के थक्के या कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है। इस हैल्थ ब्लॉग में जाने माइल्ड स्ट्रोक आने से पहले दिखने वाले लक्षणों के बारे में।

author-image
Monika Pundir
New Update
mild stroke signs in women

Mild Stroke Signs In Women

Mild Stroke Signs In Women: माइल्ड स्ट्रोक यानी कि मिनिस्ट्रो एक गंभीर समस्या है। मेडिकल भाषा में माइल्ड स्ट्रोक को ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक (TIA) के नाम से जाना जाता है। यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस समस्या में दिमाग के आधे हिस्से में खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है जिस कारण वहां पर ब्लाकेज, खून के थक्के या कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है। इस समस्या के कारण हमारे शरीर में भी खून का प्रभाव ठीक से नहीं हो पाता है। यह एक गंभीर समस्या है जिसके लक्षणों के प्रति जागरूकता होना जरूरी है। आइए जानते हैं माइल्ड स्ट्रोक आने से पहले दिखने वाले लक्षणों के बारे में।

Advertisment

1. माइल्ड स्ट्रोक की समस्या में बिना किसी वजह या कारण के अनियमित समय पर अचानक सर में तेज दर्द होता है।

2. इस समस्या में आप शरीर का संतुलन खोने लगते हैं और आपको चक्कर आने की समस्या होती है, इसके अलावा नॉर्मल चलने फिरने में भी परेशानी होती है।

3. माइल्ड स्ट्रोक के लक्षणों में एक लक्षण यह भी है कि यह आपके अंदर भ्रम यानी के कन्फ्यूजन की स्थिति को पैदा करता है, जिस कारण कई बार आपको बोलने में भी परेशानी हो सकती है।

Advertisment

4. इस समस्या में आपके शरीर में काफी कमजोरी महसूस होने लगती है इसके अलावा शरीर के अंगों जैसे कि चेहरे हाथ पैर आदि में सुन्नपन महसूस होने लगता है।

5. इस समस्या में आपकी आंखों में भी परेशानियां हो सकती है। आपको किसी एक आंख से दिखने में दिक्कत या दिखना बिल्कुल बंद हो सकता है या फिर यह समस्या दोनों आंखों में भी हो सकती है।

कैसे करें माइल्ड स्ट्रोक से बचाओ

Advertisment

1. अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखें। कोलेस्ट्रोल को बढ़ने ना दे क्योंकि इसके बढ़ने से आप की नसों में ब्लॉकेज होता है।

2. किसी भी प्रकार का नशा जैसे कि शराब, तंबाकू आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।

3. अपने आहार में ऐसे फूड्स को चुने जिनमें पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर पाई जाती हो। आहार में फलों का सेवन जरूर करें।

Advertisment

4. योग, मेडिटेशन या फिर नियमित एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

5. तला भूना खाना, प्रोसैस्ड फूड, अधिक चीनी, मसालेदार खाना खाने से बचें।

6.अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें और ऐसा कुछ खाने या करने से बचे जिससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

Mild Stroke Signs In Women mild stroke
Advertisment